ईशा गुप्ता पर लगा मानहानी का केस, बिजनसमैन पर एक्ट्रेस लगाया था गंभीर आरोप

By मेघना वर्मा | Published: July 20, 2019 06:26 PM2019-07-20T18:26:41+5:302019-07-20T18:26:41+5:30

ईशा गुप्ता ने अपने पोस्ट में रोहित विग का नाम भी बताया था। रोहित विग का नाम लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी बॉडी लैंग्वेज से उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा था।

businessman filed a defamation complaint agaist actress esha gupta | ईशा गुप्ता पर लगा मानहानी का केस, बिजनसमैन पर एक्ट्रेस लगाया था गंभीर आरोप

ईशा गुप्ता पर लगा मानहानी का केस, बिजनसमैन पर एक्ट्रेस लगाया था गंभीर आरोप

बॉलीवुड की अदाकारा ईशा गुप्ता ने बीते दिनों एक नामी बिजनेसमैन पर गंभीर आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि बिजनेसमैन उन्हें बुरी तरह से घूर रहे थे। अब इस मामले में ईशा गुप्ता मानहानी के केस में फंस गई हैं। दरअसल दिल्ली के साकेत कोर्ट में बिजनेस मैन ने ईशा गुप्ता पर मानहानी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

दिल्ली के बिजनेस मैन ने अपने वकील विकास पहवा के माध्यम से धारा 499 और 500 के तहत ये मुकदमा दर्ज कर किया है। बता दें एक्ट्रेस के साथ ये बर्ताव तब हुआ था जब वो अपने दोस्तों के साथ थीं। उस समय का वीडियो भी ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टा पर शेयर भी किया था। 

अपने इस पोस्ट में ईशा गुप्ता ने लिखा था, 'मेरी जैसी औरत जब असुरक्षित और टारगेट हो सकती हैं तो बाकी लड़कियों का क्या हाल होगा। यहां तक आसपास दो सिक्योरिटी गार्ड होने के बावजूद ऐसा लग रहा था कि मेरा रेप हो रहा है।' 



 



 



 

ईशा गुप्ता ने अपने पोस्ट में रोहित विग का नाम भी बताया था। रोहित विग का नाम लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी बॉडी लैंग्वेज से उन्हें असुरक्षित महसूस हो रहा था। उन्होंने ये भी कहा था कि रोहित विग जैसे लोगों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। 

ईशा गु्प्ता का ये मामला अब कोर्ट में पहुंच गया है। अब इस केस में कोर्ट ने 28 अगस्त की तारीख दी है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या फैसला आता है। लोगों को अब ईशा गुप्ता का भी इस मामले में बयान क्या देती हैं। 

Web Title: businessman filed a defamation complaint agaist actress esha gupta

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे