शहनाज गिल के पिता पर हुआ जानलेवा हमला, अमृतसर में चलाई गई गोली, बाल-बाल बचे
By अनिल शर्मा | Published: December 28, 2021 08:27 AM2021-12-28T08:27:40+5:302021-12-28T09:16:20+5:30
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संतोख सिंह के ड्राइवर ने टॉयलेट जाने के लिए गाड़ी रोकी थी जिसके बाद बाइकसवार दो अज्ञातलोगों ने गाड़ी का शीशा खटखटाया। जैसे ही संतोख सिंह ने शीशा नीचे किया उनपर बदमाशों ने बंदूक तान दी और गोली चला दी।
अमृतसरः बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख पर शनिवार को अमृतसर (पंजाब) में कथित तौर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी। संतोख सिंह पर ये हमला तब हुआ जब वह एक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में शहनाज के पिता संतोष बीजेपी में शामिल हुए हैं। इसके बाद ही उनपर इस तरह से जानलेवा हमला हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संतोख सिंह के ड्राइवर ने टॉयलेट जाने के लिए गाड़ी रोकी थी जिसके बाद बाइकसवार दो अज्ञातलोगों ने गाड़ी का शीशा खटखटाया। जैसे ही संतोख सिंह ने शीशा नीचे किया उनपर बदमाशों ने बंदूक तान दी और गोली चला दी। इस दौरान संतोष सिंह का सुरक्षाकर्मी बचाव में ईंटें चलाने लगा। बदमाश वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने इस घटना में अपनी जांच शुरू कर दी है। हमले में संतोख सिंह बाल बाल बच गए। लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर उनपर गोली किसने चलाई। उधर, संतोख सिंह ने पुलिस पर मामला देर से दर्ज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को समय पर जानकारी देने के बावजूद मामला दर्ज नहीं किया गया। जन्दिअला गुरु पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर हरप्रीत सिंह ने मौका-ए-वारदात से गोलियों के 4 खोखे बरामद किए हैं।