बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग', शामिल होने पहुंच रहे हैं फैन्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 13, 2018 11:02 AM2018-06-13T11:02:07+5:302018-06-13T11:02:07+5:30

Veere Di Wedding Box Office Collection Day 12: इस फ‍िल्‍म में एक्ट्रेस करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्‍य भूम‍िकाओं में हैं।

Box Office Collection Day 12 Movie Veere Di Wedding Starring Kareena Kapoor Khan, Sonam Kapoor | बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है करीना कपूर की 'वीरे दी वेडिंग', शामिल होने पहुंच रहे हैं फैन्स

Veere Di Wedding Box Office Collection Day 12| Kareena Kapoor Khan| Sonam Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बॉक्स ऑफिस खूब धमाल मचा रही है। 1 जून को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू फैन्स पर अब भी बरक़रार है। जिसकी वजह से दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में देखने को मिल रही है।

शुरुआत में फिल्म के कई सीन्स को लेकर आलोचना भी की गई, पर लोगों ने इसे पसंद किया है। अगर कमाई के बारे में बात करे तो फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताह में शुकवार के दिन 3. 37 करोड़ , शनिवार को 4.51 करोड़, रविवार के दिन कमाई में इजाफा करते हुए 4.84 करोड़ की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई 2.03 करोड़ रही। जो कि उम्मीद से थोड़ी कम रही।  अब तक वीरे दी वेडिंग ने कुल 71. 71 करोड़ की कमाई कर ली है।

इस फ‍िल्‍म में एक्ट्रेस करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्‍य भूम‍िकाओं में हैं।फिल्म को भारत के आलावा 27 से ज्यादा देशों में रिलीज़ किया गया जिनमें से ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा, जापान प्रमुख हैं।

बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर बेस्ड है। ख़ास बात ये है कि फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी दिखी है। इसमें स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड हैं, जिनकी शादी में शामिल होने उनकी तीन बेस्ट फ्रेंड (सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया) आती है। यह फिल्म 1 जून को रिलीज हो चुकी है।
 

English summary :
Veere Di Wedding Movie Box Office Collection Day 12: Bollywood actress Kareena Kapoor Khan and Sonam Kapoor's 'Veer di Wedding' story is based on four friend. Kareena Kapoor Khan, Sonam Kapoor, Swara Bhaskar and Shikha Talasania are in the lead roles.


Web Title: Box Office Collection Day 12 Movie Veere Di Wedding Starring Kareena Kapoor Khan, Sonam Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे