श्रीदेवी का मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा वैक्स स्टैच्यू, पति बोनी कपूर ने शेयर किया वीडियो

By मेघना वर्मा | Published: September 3, 2019 03:10 PM2019-09-03T15:10:39+5:302019-09-03T15:11:23+5:30

बोनी कपूर के इस पोस्टको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रिसेंटली बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जिसमें वह सिंगापुर  के लिए रवाना हो रहे थे।

boney kapoor shares a video of sridevis for making her wax figure | श्रीदेवी का मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा वैक्स स्टैच्यू, पति बोनी कपूर ने शेयर किया वीडियो

श्रीदेवी का मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा वैक्स स्टैच्यू, पति बोनी कपूर ने शेयर किया वीडियो

Highlightsश्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी 2018 को हुई।बताया जाता है कि बाथटब में गिरने से श्रीदेवी की मौत हो गई।

बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी आज भी हमारी यादों में जिंदा है। 24 फरवरी साल 2018 को दुबई में निधन हो गया। इस बात श्रीदेवी के फैन समेत पूरा बॉलीवुड जगत शॉक में था। बताया जाता है कि बाथटब में गिरने से उनकी मौत हो गई। उनकी याद में सिंगापुर के मैडम तुसाद में वेक्स म्यूजियम बनाया जा रहा है। 

इस बात की जानकारी बोनी कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। मैडम तुसाद का एक वीडियो बोनी कपूर ने रीट्वीट किया है। इस पोस्ट में 11 सेकेंड का एक वीडिया है। जिसमें श्रीदेवी के वैक्स म्यूजियम को तैयार किया जा रहा है। इस वीडियो में श्रीदेवी का हवाहवाई वाला लुक दिखाई दे रहा है।

पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया, 'मैडम तुसाद सिंगापुर में श्रीदेवी के वैक्स म्यूजियम को लॉन्च होने में सिर्फ एक दिन बचे हैं। हमारे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जुड़ना ना भूले।' इस पोस्ट के होते ही लोग  इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं रिसेंटली बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जिसमें वह सिंगापुर  के लिए रवाना हो रहे थे।

वहीं बोनी कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'श्रीदेवी हमेशा करोड़ो फैंस के दिलों में रहेंगी। सिंगापुर के मैडम तुसाद में उनके वैक्स स्टैचू को रिवील होने का इंतजार है।' बता दें सिंगापुर में श्रीदेवी के स्टैचू को 4 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। आप भी श्रीदेवी के इस वैक्स म्यूजियम को लॉन्च होते हुए लाइव देख सकते हैं। उसके लिए बस आपको मैडम तुसाद सिंगापुर के फेसबुर पर सुबह 10 बजे वाले लाइव से जुड़ना होगा।

Web Title: boney kapoor shares a video of sridevis for making her wax figure

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे