श्रीदेवी के जन्मदिन पर इमोशनल हुए बोनी कपूर, कही दिल छू देने वाली बात
By विवेक कुमार | Published: August 13, 2018 10:53 AM2018-08-13T10:53:54+5:302018-08-13T10:53:54+5:30
श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकर पर्दे पर कदम रखा था, 4 साल की उम्र में तमिल फिल्म थुनाइवन में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी ने पहली बार काम किया।
मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को शिवाकाशी, तमिलनाडु में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम श्रीअम्मा यंगेर अय्यपन था। वहीं, श्रीदेवी के पिता एक वकील थे और मां गृहिणी थी। इनकी एक बहन और 2 सौतेले भाई भी थे। अपने फ़िल्मी करियर में श्रीदेवी ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज श्रीदेवी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग और फ़िल्में आज भी हमारे साथ है।
इस बीच श्रीदेवी को याद करते हुए उनके पति बोनी कपूर ने कहा- एक होते हैं हीरो और एक होते हैं लीजेंड। हीरो को याद किया जाता है और लीजेंड्स कभी नहीं मरते। श्री हर दिन हमारे बीच रहती है। ऐसा एक मिनट भी नहीं जब हम उन्हें याद नहीं करते।'
बता दें कि बॉलीवुड आर्ट प्रॉजेक्ट ने श्रीदेवी को सम्मान देने के लिए दीवार पर 18 फीट लंबी श्रीदेवी की तस्वीर बनाई है। इस साल 24 फरवरी को दुबई में कॉर्डियक अटैक के चलते श्रीदेवी की मौत हुई थी। अचानक हुई उनकी इस मौत से पूरा बॉलीवुड और उनके फैन्स को बड़ा सदमा लगा था। श्रीदेवी को सम्मान देने के लिए बॉलीवुड आर्ट प्रॉजेक्ट ने जिस तस्वीर को चुना है वह श्रीदेवी की फिल्म 'गुरुदेव' से लिया गया है।
बता दें कि श्रीदेवी ने बतौर बाल कलाकर पर्दे पर कदम रखा था, 4 साल की उम्र में तमिल फिल्म थुनाइवन में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी ने पहली बार काम किया। लेकिन फैंस की नजरों में असली पहचान उनको 8 साल की उम्र में आई मलयलाम फिल्म पूमबत्ता के जरिए मिली।