साल 2023 में ये बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे, इस अभिनेता ने 61 साल की उम्र में लिए सात फेरे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 21, 2023 12:35 PM2023-12-21T12:35:24+5:302023-12-21T12:37:21+5:30

साल 2023 में कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे। इसमें सिद्धार्थ-कियारा, परिणीति- राघव चड्ढा, केएल राहुल-आथिया शेट्टी, सत्यदीप मिश्रा- मसाबा गुप्ता जैसी चर्चित हस्तियां शामिल थीं।

Bollywood Weddings Of 2023 Sidharth Malhotra Kiara Advani KL Rahul and Athiya Shetty | साल 2023 में ये बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे, इस अभिनेता ने 61 साल की उम्र में लिए सात फेरे

फाइल फोटो

Highlightsसाल 2023 में कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधेकियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की शादी ने खूब चर्चा बटोरीभारतीय क्रिकेट स्टार केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ विवाह के बंधन में बंधे

Bollywood Weddings Of 2023: साल 2023 में कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे। इसमें सिद्धार्थ-कियारा, परिणीति- राघव चड्ढा, केएल राहुल-आथिया शेट्टी, सत्यदीप मिश्रा- मसाबा गुप्ता जैसी चर्चित हस्तियां शामिल थीं। यहां हम आपको कुछ खास जोड़ों के बारे में बता रहे हैं जिनकी शादी साल 2023 में बेहद चर्चित रही और जिसे खूब कवरेज भी मिली। 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की शादी ने खूब चर्चा बटोरी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फिल्म शेरशाह के बाद से रोमांटिक रूप से सगाई कर चुके थे। 7 फरवरी, 2023 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में राजसी ठाठ-बाट के साथ हुई इस शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी

बॉलीवुड और क्रिकेट लंबे समय से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ये एक बार साबित हुआ जब भारतीय क्रिकेट स्टार केएल राहुल अथिया शेट्टी के साथ विवाह के बंधन में बंधे। सुनील शेट्टी के शानदार खंडाला फार्महाउस में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच दोनों की शादी संपन्न हुई। 23 जनवरी को, इस जोड़े ने  शादी की। 

फहद अहमद और स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी, 2023 को इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत प्रेम कहानी की घोषणा करते हुए राजनेता फहद अहमद से अपनी शादी का खुलासा किया। इसके बाद, जोड़े ने मार्च में विस्तृत पारंपरिक विवाह समारोह आयोजित किया। 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा

जैसे क्रिकेट और बॉलीवुड लंबे समय से जुड़े हुए हैं वैसे ही राजनीति और बॉलीवुड भी लंबे समय से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। साल 2023 में 24 सितंबर को परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद  राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधे। उदयपुर में सुनहरे रंगों से सजे मंडप में दोनों की शादी संपन्न हुई। अपनी शादी में रिणीति ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहन रखा था। राघव चड्ढा ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी  पहनी थी। मई में उनकी सगाई हुई थी। 

आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ

साल 2023 में एक और शादी जो चर्चा में रही वह थी आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ की शादी। 61 साल की उम्र में, आशीष विद्यार्थी ने एक भव्य समारोह में दूसरी बार शादी करके सबका ध्यान खींचा। इंटरनेट पर इस जोड़े के बारे में खूब चर्चा हुई। 

Web Title: Bollywood Weddings Of 2023 Sidharth Malhotra Kiara Advani KL Rahul and Athiya Shetty

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे