Bollywood Taja Khabar: किन लोगों से थे सुशांत परेशान शेखर कपूर ने दिया जवाब, पूजा डडवाल में दिखे कोरोना के लक्षण
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 09:38 IST2020-06-17T09:38:27+5:302020-06-17T09:38:27+5:30
बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Bollywood Taja Khabar: किन लोगों से थे सुशांत परेशान शेखर कपूर ने दिया जवाब, पूजा डडवाल में दिखे कोरोना के लक्षण
Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं-
इंडस्ट्री के किन लोगों से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत, फैंस ने पूछा नाम तो शेखर कपूर ने कहा-कुछ लोगों का नाम लेने का कोई फायदा नहीं है
अनुभव सिन्हा के बॉलीवुड पर आरोपों पर अनुराग कश्यप ने पल्ला झाड़ा, बोले- करीब दो साल पहले अभिनव ने मुझसे स्पष्ट रूप से कह दिया था
सलमान खान की एक्ट्रेस पूजा में कोविड-19 के लक्षण, एक्टर से टेस्ट को लेकर मांगी मदद
'पाताल लोक' पर रोक लगाने की अपील, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को हाईकोर्ट का नोटिस
चीन से झड़प में शहीद हुए जवानों को बॉलीवुड स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि, अक्षय से लेकर सोनू सूद तक की आंखें हुईं नम
सीमा पर चीन के साथ भारत की झड़प हुई है। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये संख्या बढ़ सकती है। भारतीय सूत्रों के मुताबिक एलएसी पर झड़प में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई या गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बीच ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों ने शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।



