लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत की बहन की चैट आई सामने, प्रशांत भूषण पर अनुपम खेर ने साधा निशाना-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2020 11:15 IST

Bollywood Ki Taja Khabar: बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्दे10 दिन पहले गौरव की मम्मी का भी कोरोना और कैंसर के कारण निधन हुआ था।सीबीआई इस मामले की कर रही है बारीकी से जांच

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप खबरों से रूबरू करवाते हैं-

सैमुअल मिरांडा का CBI के सामने खुलासा, रोते थे सुशांत-अक्सर पार्टी करती थीं रिया चक्रवर्ती

सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 से रिया चक्रवर्ती का सुशांत के घर काफी आना-जाना शुरू हो गया था। रिया के भाई शौविक और पिता भी एक्टर के घर आया करते थे। रिया ने भी सुशांत के साथ रहना शुरू कर दिया था। रिया चक्रवर्ती हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत को व्यस्त रख सकें। लेकिन कई बार सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे।

प्रशांत भूषण पर अनुपम खेर ने किया कटाक्ष, लिखा- एक रुपये का दाम लगाया...

अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक रुपया दाम लगाया सुप्रीम कोर्ट ने बंदे का ! और वह भी उसने अपने वकील से लिया!! जय हो!! सोशल मीडिया पर अनुपम खेर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स अनुपम के इस ट्वीट पर तरह  तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते केस पर कार्तिक आर्यन ने किया Tweet, लोगों से कही ये बड़ी बात

ऐसे में कार्तिक आर्यन ने एक जर्नलिस्ट के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि उन तमाम लोगों का शुक्रिया जिन्होंने ये लाइन कही थी, ‘तुम लोग ना बड़े फट्टू हो’ देख जो होना है वो तो होना है’ ‘कोरोना के चक्कर में काम थोड़ी ना रुक जाएगा’ जिसके बाद कार्तिक ने हाथ जोड़ते हुए लिखा रिकॉर्ड बनवाएंगे आप लोग।

सुशांत की बहन नीतू के बाद अब प्रियंका की चैट आई सामने, क्या सुशांत सिंह राजपूत की हालत के बारे में पहले से जानती थीं उनकी बहनें?

अब सुशांत की बहन प्रियंका सिंह की भी चैट सामने आई है।  वायरल चैट्स में प्रियंका सुशांत से कहती हैं, 'पहले एक हफ्ते तक Librium लो फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार Nexito 10 mg लो। Lonazep साथ में रखो जब भी एंजाइटी अटैक आए ले लेना।' सुशांत ओके का जवाब देते हैं। 

कोरोना ने ली बिग बॉस कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के पिता की जान, 10 दिन पहले मम्मी का भी हुआ था निधन

गौरव दूसरे ट्वीट में लिखते हैं- 'मुझे 25 साल लग गए इस बात को मानने में कि सभी पिता उन जैसे नहीं होते हैं। वह बेहद स्पेशल थे। मैं खुशनसीब हूं कि मैं उनका बेटा हूं। मुझे उनकी विरासत   मिली थी। उन्हें इतना प्यार और इज्जत मिला जो मुझे कभी नहीं मिला।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच