लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत मौत मामले में हो रहे हैं हैरान करने वाले खुलासे, रिया के अलावा करीबियों पर घूमी शक की सुई, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: September 1, 2020 17:36 IST

श्रुति के वकील आशोक साराओगी के एक बयान जारी कर दावा किया है कि एक्टर की प्रोपर्टी पर उनकी बहनों की नजरें थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई को अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है।एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि थाइलैंड ट्रिप पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ गए थे।सुशांत दिसंबर 2018 में थाइलैंड ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च किए।पिछले कुछ दिनों से सुशांत के ड्रग्स लेने की खबरों ने जोर पकड़ रखी है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी कई तरह की बातें हो रही है। रिया चक्रवर्ती से लेकर उनकी बहनों तक पर सुशांत को डिप्रेशन में पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। सुशांत के परिवार और रिया चक्रवर्ती लगातार एक-दूसरे पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मोदी के वकील ने एक्टर के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 

श्रुति के वकील आशोक साराओगी के एक बयान जारी कर दावा किया है कि एक्टर की प्रोपर्टी पर उनकी बहनों की नजरें थी। श्रुति मोदी के वकील ने कहा कि सुशांत की बहनें अभिनेता पर कंट्रोल करके रखती थीं जिससे उनकी प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सके। इससे पहले आशोक साराओगी ने बताया था कि सुशांत के ड्रग्स एडिक्ट होने की खबर उनके परिवार को पता थी। 

बहन श्वेता ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का दिल जीतने वाला वीडियो, कहा- ऐसा था मेरा भाई!

पिछले कुछ दिनों से सुशांत के ड्रग्स लेने की खबरों ने जोर पकड़ रखी है। ऐसे में उनके परिवार पर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इस बीच श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर कर लोगों के सामने सुशांत का एक अलग ही रूप पेश किया है। श्वेता ने रांची के एक स्कूल का वीडियो शेयर कर लिखा है- ये था मेरा भाई! इस दौरान सुशांत स्कूल के बच्चों से मिलते दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो रांची के किसी स्कूल का है, जिसमें सुशांत को संभवत: बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहे बच्चे नेत्रहीन हैं, जो ऐक्टर के सामने अपना परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। सुशांत इन बच्चों को परफॉर्म करते हुए देखकर उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह बच्चों के पास जाकर उनसे बातचीत भी करते हैं। सुशांत का यह वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। 

आखिर ऐसा क्या हुआ जो अपने खाता से लिंक मोबाइल नंबर बदलना चाहते थे सुशांत सिंह राजपूत, बैंक कर्मी को भेजा था यह मैसेज

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई को अभी तक कुछ खास हाथ नहीं लगा है। सीबीआई लगातार केस को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है। लेकिन केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया से पूछताछ के दौरान भी अभी तक सीबीआई के पास कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। वहीं सुशांत से जुड़े कई नई बातों का खुलासा हर दिन हो रहा है। 

अब खबर आ रही है कि सुशांत ने मोबाइल नंबर बदलने को लेकर बैंक कर्मचारी से बात की थी। सुशांत के व्हाट्सएप चैट से इस बात का खुलासा हुआ है। 20 मई 2020 को सुशांत ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर हर्ष पटेल को एक मैसेज भेजा था । इस मैसेज में उन्होंने बैंक खाता से मोबाइल नंबर लिंक करने की बात कही थी। सुशांत ऐसा क्यों चाहते थे इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है। 

रिया ने छिपाई सारा अली खान को लेकर ये बड़ी बात, अब सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने उठाया राज से पर्दा

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। अब उनकी को-एक्ट्रेस सारा अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सारा ने सुशांत के साथ फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद दोनों की रिलेशनशिप में होने की खबर जोरों पर थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही यह कपल अलग हो गए थे। 

दरअसल,  एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रिया ने कहा था कि थाइलैंड ट्रिप पर सुशांत अपने दोस्तों के साथ गए थे। इसमें सभी लड़के थे, लेकिन मिली ताजा जानकारी के मुताबिक इस ट्रिप पर सारा अली खान भी मौजूद थी। जिसकी बात रिया ने छिपाई थी। सुशांत दिसंबर 2018 में थाइलैंड ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप पर उन्होंने करीब 70 लाख रुपये खर्च किए।

खिलाड़ियों की तरह ही बॉलीवुड कलाकारों का भी हो डोप टेस्ट, प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर हो रही मांग

भोपाल के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग कनेक्शन की बात सामने आने पर मांग की है कि सभी कलाकारों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तरह ही कलाकारों का भी डोप टेस्ट किया जाना चाहिए।चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर यह मांग की है। 

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच चल रही है। इस जांच में नए नए खुलासे हो रहे है। उन्हें में सुशांत मौत मामले में ड्रग कनेक्षन की बात भी सामने आई है। इस बात के सामने आने पर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सूचना प्रसारण मंत्री जावडेकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह डोप टेस्ट में खिलाड़ियों के ड्रग लेने की बात सामने आने पर उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, उसी तरह फिल्मी कलाकारों के लिए भी डोप टेस्ट अनिवार्य होना चाहिए। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच