लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ी खबर आई सामने, कंगना रनौत के सपोर्ट में उतरे फैंस, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 11:38 IST

रिया ने एक डायरेक्टर पर बड़ा आरोप लगाया है। हालांकि, अभी इस डायरेक्टर का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन रिया ने एनसीबी को बताया कि कैसे उस डायरेक्ट की वजह से सुशांत को ड्रग्स की लत लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी इसके चपेटे में आ गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कंगना कहती हैं, 'जैसे ही मैं घर से भागी, एक-दो साल में मैं फिल्म स्टार थी, एक ड्रग एडिक्ट थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। ‘एंड टीवी’ पर आने वाले शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में 'कटोरी देवी' का रोल निभाने वाली हिमानी शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ड्रग्स की लेनदेन के कारण जेल में बंद है। इस दौरान एनसीबी की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान रिया ने बॉलीवुड के कई बड़े नामी हस्तियों का जिक्र भी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 25 लोग ड्रग्स की लेनदेन में शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ समन जारी कर एनसीबी जल्द पूछताछ करेगी। 

वहीं रिया ने एक डायरेक्टर पर बड़ा आरोप लगाया है। हालांकि, अभी इस डायरेक्टर का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन रिया ने एनसीबी को बताया कि कैसे उस डायरेक्ट की वजह से सुशांत को ड्रग्स की लत लगी थी। रिया का कहना है कि सुशांत को ड्रग्स से एक टॉप फिल्ममेकर ने रू-ब-रू कराया था। वह फिल्ममेकर सुशांत को कई ड्रग्स पार्टीज में लेकर गया जहां उसे कोकेन, मारूआना और एलएसडी से रू-ब-रू कराया। 

सामने आया बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का पुराना वीडियो, कबूली थी ड्रग एडिक्ट होने की बात

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटी इसके चपेटे में आ गए हैं। कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप भी लगे जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने जांच के इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। इन दिनों कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना बताती हैं कि वह एक ड्रग एडिक्ट थी। 

वायरल हो रहे वीडियो में कंगना कहती हैं, 'जैसे ही मैं घर से भागी, एक-दो साल में मैं फिल्म स्टार थी, एक ड्रग एडिक्ट थी। मेरी जिंदगी में इतने सारे कांड चल रहे थे कि मैं ऐसे लोगों के हाथों में लग चुकी थी कि बहुत खतरा था। जब इतना सब हो रहा था मेरी लाइफ में तब में टीनएजर ही थी।' कंगना के इस वीडियो से साफ है कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी इस नशे की आदत थी। 

कंगना रनौत के सपोर्ट में कपड़ा व्यापारी ने बनाई 'मणिकर्णिका' प्रिंट वाली साड़ियां, खूब खरीद रहे लोग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच जुबानी जंग जारी है। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच सूरत के कपड़ा व्यापारी ने कंगना के सपोर्ट में 7 साड़ियां प्रिंट की हैं। इन साड़ियों पर कंगना की तस्वीर के साथ-साथ उनके समर्थन में कुछ लाइने लिखी गई है। इन साड़ियों की बिक्री पर जमकर हो रही है। 

यूनिवर्सल कपड़ा मार्केट के व्यापारी रजत डावर ने बताया कि हमने प्योर क्रेप, सिल्क, शर्टिन, जॉर्जेट जैसे 7 डिजाइन में सैंपल बनाए हैं। साड़ी के पल्लू में कंगना रनौत का 'मणिकर्णिका' अवतार देखने को मिल रहा है। पल्लू में कंगना रनौत की तस्वीर के साथ 'I Support Kangana Ranaut. झांसी की रानी. Alia Supports Power Of Woman. मणिकर्णिका, We Salute To Kangana.' लिखा नजर आ रहा है. जिससे साफ जाहिर है कि कपड़ा व्यापारी ने ये साड़ी एक्ट्रेस के प्रति अपना समर्थन जाहिर करने के लिए लॉन्च की है। 

'हप्पू की उलटन पलटन' में 'कटोरी देवी' का रोल निभाने वाली हिमानी शिवपुरी हुईं कोरोना संक्रमित, लोगों से की ये खास अपील

‘एंड टीवी’ पर आने वाले शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में 'कटोरी देवी' का रोल निभाने वाली हिमानी शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। शूट के दौरान हिमानी शिवपुरी को खुद में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए थे जिसके बाद उन्होंने कोविड 19 टेस्ट करवाया। टेस्ट का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद लोगों को इस बात की जानाकारी दी। 

हिमानी शिवपुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'गुड मॉर्निंग, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आया हो वो कृप्या करके अपना टेस्ट करवा लें'। उन्होंने आगे लिखा,  'मैं कोविड 19 पॉजिटव हूं। अथॉरिटी को इसकी जानकारी दे दी गई है। मैं पूरी तरह से होम क्वारैंटाइन हूं और डॉक्टर्स की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी व्यक्ति मेरे करीब रहा हो वो अपना टेस्ट करवा ले'।

बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, कहा- इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं....

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा आज फैंस के बीच अपनी एक अगल पहचान बना चुकी हैं। शर्लिन अब एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। इन दिनों बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में इस बात को लेकर लगातार बहस चल रही है। इस बीच शर्लिन चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। 

शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो योगा के पोज में बैठी हुई हैं। वीडियो में शर्लिन अपनी फिटनेट का राज बताती दिख रही हैं और कह रही हैं कि वो योगा, न्यूट्रिशन और अनुशासन के जरिए खुद को फिट बनाए रखती हैं। इस दौरान उन्होंने वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। इस कैप्शन में उन्होंने ड्रग्स को लेकर बात कही है।  

वीडियो के कैप्शन में शर्लिन ने लिखा- 'मैं चेन स्मोकर थी। अक्टूबर 2017 में, मैंने स्मोकिंग छोड़ दी थी। मैं सोशल ड्रिंकर थी'। उन्होंने आगे लिखा- 'ड्रग्स से मैंने हमेशा दूरी बनाई रखी है.. इंडस्ट्री वाले पार्टी में बुलाकर ट्रे पर ड्रग्स ऑफर करते हैं.. मगर लेने का नहीं'। शर्लिन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले शर्लिन ने बताया था कि किस तरह से करियर के शुरुआत में उनको फिल्म मेकर ने रात में डिनर पर बुलाया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीकंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच