Bollywood Taja Khabar: रामायण की 'सीता' ने PM को बताया 'राम', तो अभय देओल ने किया OTT पर डेब्यू-पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 16, 2020 05:44 PM2020-05-16T17:44:26+5:302020-05-16T17:44:26+5:30

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Bollywood Taja Khabar: Ramayan's 'Sita' told PM 'Ram', then Abhay Deol made a debut on OTT - read 5 Bollywood news | Bollywood Taja Khabar: रामायण की 'सीता' ने PM को बताया 'राम', तो अभय देओल ने किया OTT पर डेब्यू-पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

Bollywood Taja Khabar: रामायण की 'सीता' ने PM को बताया 'राम', तो अभय देओल ने किया OTT पर डेब्यू-पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

Highlightsरामायण की सीता ने पीएम मोदी को बताया आज का रामअभय देओल ने किया डिजिटल पर डेब्यू

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

अजय देवगन की फेवरिट है 'जख्म', तो अक्षय कुमार की ये है पसंदीदा मूवी-इन स्टार्स ने बताई 90 के दशक की पसंदीदा फिल्म

ट्विटर के इस गेम के शुरू करने के बाद सबसे पहले काजोल ने आंसर दिया। काजोल ने बताया कि उनकी फेवरिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' और 'प्यार तो होना ही था' है। उन्होंने अजय देवगन, आमिर खान, करण जौहर, तनीशा मुखर्जी और शाहरुख खान को टैग किया।

डिजिटल प्लेफॉर्म पर अभय देओल का डेब्यू, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके कही बात

वीडियो में अभय ने अपनी आगामी फिल्म यशश्विनी दायमा के बारे में बताते नजर आए हैं। अपनी इस फिल्म टीमएज लड़की के प्यार में अभय घिरे नजर आए हैं। इस फिल्म में अभय एक रॉकस्टार के रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि रिलीज किए गए टीजर में यह एक अंग्रेजी फिल्म नजर आ रही है, क्योकि इसका एक भी डायलॉग हिन्दी में सुनाई नहीं दिया।

20 साल पुरानी आमिर खान के साथ की दीपिका ने शेयर की फोटो, बताया दही-चावल का किस्सा

फोटो में दीपिका के साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बैठे हुए हैं। इसके अलावा फोटो में दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण, मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी हैं। इस फोटो को पोस्ट कर दीपिका ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। फोटो को पोस्ट कर इसके साथ दीपिका ने बताया कि यह फोटो 1 जनवरी, 2000 की है। इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, मैं 13 साल की थी और अजीब थी। अभी भी हूं। वो लंच खा रहे थे। दही चावल। मुझे भूखी थी, जो कि मैं हमेशा रहती हूं। लेकिन उन्होंने मुझे यह ऑफर नहीं किया और मैंने उनसे मांगा नहीं।

औरैया हादसे पर मल्लिका शेरावत ने जताया दुख, कहा- ये भयानक और...

बॉलीवुड सेलेब्रिटी मल्लिका शेरावत ने औरैया में मजदूरों के साथ हुए ट्रक हादसे पर दुख जाताया है। उन्होंने इस हादसे को भयानक और दुखद बताया है। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे से देशभर में शोक फैला हुआ है। ऐसे में सभी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में मलाइका अरोड़ा ने भी ट्विटर की मदद से मजदूरों के बारे में दुख जताया।

'रामायण' की 'सीता' ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया आज का 'राम', जानिए किसको कहा 'रावण'

अब यह धारावाहिक दूरदर्शन पर पूरा हो चुका है और स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित किया जा रहा है। टाइम्स की खबर के अनुसार इस बीच रामायण धारावाहिक में सीता का रोल न‍िभाने वाली दीपिका चिखालिया ने बताया है कि आज के समय में 'राम' और 'रावण' कौन हो सकता है। दीपिका ने बताया कि आज के वक्‍त में राम तो भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ही हैं। उन्‍होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोशिश करते हैं हर दिन कुछ अच्छा करने की इसलिए आज के समय के राम वही हैं'।  आगे दीपिका ने आज के 'रावण' का नाम लिख। उन्‍होंने कहा कि आज के समय में रावण है लालच। 

Web Title: Bollywood Taja Khabar: Ramayan's 'Sita' told PM 'Ram', then Abhay Deol made a debut on OTT - read 5 Bollywood news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे