लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: भारी बवाल के बीच मुंबई पहुंची कंगना, राजनीतिक पार्टियों के बीच बहस तेज, पढ़ें बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: September 9, 2020 18:23 IST

कंगना के साथ उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल भी थीं। कंगना को देखते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे के बाहर विरोध शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीएमसी द्वारा दिया गया नोटिस अवैध है और वे अवैध रूप से परिसर में दाखिल हुए। कंगना ने इस पर ट्वीट किया, '' मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों है।''राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा कि उनके बयानों को अनुचित महत्व दिया जा रहा है।बॉलीवुड एक्‍टर कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्‍ट्र सरकार के रवैये से लोगों में आक्रोश का माहौल है।हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी अस मामले पर अपनी राय दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई एयरपोर्ट पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। एक्ट्रेस को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से उनके घर के लिए रवाना किया गया। कंगना के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहराए हैं और उनके खिलाफ नारेबाजी की है। वहीं, करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उन्हें समर्थन दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस एयरपोर्ट से घर के लिए निकल चुकी हैं। 

कंगना के साथ उनकी बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल भी थीं। कंगना को देखते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे के बाहर विरोध शुरू कर दिया है। वहीं कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि बीएमसी द्वारा दिया गया नोटिस अवैध है और वे अवैध रूप से परिसर में दाखिल हुए। परिसर में कोई काम नहीं चल रहा था। जबकि एक्ट्रेस के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध निर्माण ' को शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को गिरा दिया। 

कंगना रनौत का ऑफिस तोड़ने पर फूटा लोगों का गुस्सा, कहा- HITLER की तरह बर्ताव कर रही है महाराष्ट्र सरकार, डूब मरो शिवसेना

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में 'अवैध निर्माण ' को शिवसेना शासित बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बुधवार को गिरा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस अवैध निर्माण को गिराने का कार्य सुबह 11 बजे के कुछ देर बाद शुरू हो गया। इससे पहले बीएमसी ने बंगले के बाहर बीएमसी की कार्रवाई की जानकारी देते हुए दूसरा नोटिस लगाया था। 

बीएमसी की टीम बुलडोजर और उत्खनन वाली मशीने लेकर बांद्रा के पाली हिल बंगले पर पहुंची और महानगरपालिका की बिना मंजूरी के इमारत में की गई फेरबदल वाले ढांचे को गिरा दिया। कंगना ने इस पर ट्वीट किया, '' मैंने कभी गलत नहीं किया और मेरे दुश्मन बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि मुंबई अब पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर क्यों है।'' ' उन्होंने ढांचा गिराने के काम में लगे बीएमसी कर्मचारियों की तस्वीरें भी साझा कीं। 

कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार के इस रवैये पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। शिवसेना सरकार ट्रोल की जा रही है। ट्विटर पर #ShameOnBMC और  #ShameOnमहाराष्ट्र सरकार ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने तो महाराष्ट्र सरकार की इस हरकत पर डूब मरो शिवसेना तक लिख दिया है। 

कंगना रनौत के घर पर BMC की कार्रवाई को शरद पवार ने बताया गलत, कहा- और भी हैं अवैध निर्माण

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम लिए बिना कहा कि उनके बयानों को अनुचित महत्व दिया जा रहा है। पवार ने कहा कि लोग उनकी टिप्पणियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि इस सप्ताह के शुरू में मिली धमकी को वह गंभीरता से नहीं लेते हैं। कंगना हाल ही में उस समय विवादों में घिर गयी जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की और कहा कि उन्हें नगर की पुलिस से ज्यादा डर लगता है। 

पवार ने संवाददाताओं से कहा, "हम ऐसे बयान देने वालों को अनुचित महत्व दे रहे हैं। हमें देखना होगा कि लोगों पर इस तरह के बयानों का क्या प्रभाव पड़ता है।" उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राय में, लोग (ऐसे बयानों को) गंभीरता से नहीं लेते हैं।" पवार ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई के लोगों को राज्य और नगर की पुलिस के काम के संबंध में ‘‘वर्षों का अनुभव" है। उन्होंने कहा, "वे (लोग) पुलिस के काम को जानते हैं। इसलिए हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है कि कोई क्या कहता है।" 

हिमाचल के CM ने कहा- कंगना रनौत के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही महाराष्‍ट्र सरकार

बॉलीवुड एक्‍टर कंगना रनौत के खिलाफ महाराष्‍ट्र सरकार के रवैये से लोगों में आक्रोश का माहौल है। कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का कुछ हिस्सा ढहाए जाने को लेकर शिवसेना के नेतृत्वा वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को बुधवार को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। सोशल मीडिया पर लगातार शिवसेना की आलोचना की जा रही है। 

अब हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी अस मामले पर अपनी राय दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कंगना रनौत के साथ हो रहे व्यवहार को गलत करार देते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। हिमाचल प्रदेश के सीएम ने कहा कि जो आचरण महाराष्ट्र सरकार का है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इसकी भर्त्सना करता हूं। हिमाचल की बेटी कंगना रनौत ने सिर्फ अपनी आवाज बुलंद की और कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने (महाराष्ट्र सरकार) प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई की है जो सचमुच में दुर्भाग्यपूर्ण है। 

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई, तब तक जेल में ही होगा रहना

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ संबंधी मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत में जमानत याचिका दायर की, जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद रिया ने जमानत के लिए दूसरी बार प्रयास किया है।

यह याचिका उनके वकील सतीश मानेशिंदे द्वारा दायर की गयी है और इसमें 28 वर्षीय अभिनेत्री ने स्वयं के "निर्दोष" होने का दावा किया है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और मामले में उन्हें फंसाया गया है। अदालत उनकी जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगी। एनसीबी ने तीन दिनों की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार कर लिया था। 

टॅग्स :कंगना रनौतशिव सेनाशरद पवारबृहन्मुंबई महानगरपालिकारिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल