लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: OTT पर रिलीज होगी 'गुलाबो सिताबो', तो दिसंबर में शादी करेंगे राणा दग्गुबाती-पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2020 17:32 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देओटीटी पर रिलीज होगी गुलाबो सिताबोदिसंबर में शादी राणा दग्गुबाती करेंगे शादी

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

OTT पर ही रिलीज होगी 'गुलाबो सिताबो', अमिताभ बच्चन ने लगाई मुहर, 12 जून को इस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म

अब अमिताभ बच्चन ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि गुलाबो सिताबो ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। ये फिल्म 12 जून को रिलीज की जाएगी। फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। अमिताभ ने खबर की जानकारी देते हुए एक पोस्टर रिलीज किया और लिखा है कि एक इज्जतदार जनाब और हमे अनोखे किरदार की कहानी।

मजदूरों की दुर्दशा पर बॉलीवुड डायरेक्टर का सरकार पर फूटा गुस्सा, कहा- टीवी पर आने से पहले...

अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने अपने ट्वीट में कहा कि आप पूरी तरह से विफल रहे हैं.  अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, "उम्मीद करता हूं कि भारत की सरकार पिछले 45 दिनों से टीवी देख रही होगी। वे अब भी घर पहुंचने के लिए मीलों दूर चल रहे हैं। गर्भवती महिलाएं, शिशु, बिना पानी, भोजन और पैसे के। कृप्या टीवी पर सज-संवरकर आने से पहले एक बार उनके बारे में भी सोचें। आप पूरी तरह से विफल हो चुके हैं

सोनम कपूर ने फोटो शेयर कर पूछा ‘हे भगवान क्या करूं’?,ट्रोलर्स बोले- 'एक्टिंग करना बंद कर दो'

 सोनम कपूर ने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'हे भगवान क्या करूं'। उसके इस सवालभरे कैप्शन पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। AJIT PATIL नाम के यूजर ने लिखा, 'टाइल्स साफ करो, पोछा मरो'। वहीं Virat नाम के यूजर ने लिखा, 'सोनम जी, आपके पास तो काफी पैसे है, बहुत कुछ कर सकते है, तो थोड़ा दान ही कर दीजिए'।

दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले ने Youtube पर किया डेब्यू, गाने में नजर आए श्री श्री रविशंकर

आशा भोसले ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'मैं हूं' (Main Hoon) गाना  रिलीज कर दिया है। आशा का यह गाना उन्होंने श्री श्री रविशंकर (Sri Sri Ravi Shankar) के 64 वे जन्मदिन के अवसर पर उन्हें समर्पित करते हुए रिलीज किया हैं।आशा भोसले के इस गाने का वीडियो दिल को छु लेनेवाला हैं। इस वीडियो में उन कार्यकर्मों को दिखाया गया है, जो वे दुनियाभर में आयोजित करते थे।

अक्षय कुमार की लाडली बेटी बनी मेकओवर आर्टिस्ट, लॉकडाउन में मां ट्विंकल को किया तैयार

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बच्चे मीडिया से काफी दूर रहते हैं। लेकिन दोनों के बच्चों की फोटो आदि सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।  दोनों स्पेशल मौकों पर अपने बच्चों की खुद भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें ये नया लुक दिया है।

सगाई के बाद अब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं राणा दग्गुबाती, साल के इस महीने में करेंगे शादी

अब खबर है कि इसी साल दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। राणा के पिता सुरेश बाबू ने हैदराबाद टाइम्‍स से बातचीत में कहा है कि शादी इस साल दिसंबर में होगी। परिवार इस रिश्ते से बहुत खुश है। राणा के पिता को लगता है कि देश-दुनिया में फैली कोरोना महामारी के बीच उन्‍हें सेलिब्रेशन की वजह मिल गई है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसोनम कपूरआशा भोसलेअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच