लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: एक्स-बॉयफ्रेंड ने की कंगना की तारीफ, सुशांत की बहन ने शेयर किया भावुक वीडियो-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 11, 2020 10:32 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देमीरा राजपूत ने पति शाहिद का नंबर टॉमी से सेव किया हैसुशांत की बहन ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

एक्स-गर्लफ्रेंड कंगना रनौत की तारीफों के अध्ययन सुमन ने बांधे पुल, कही ये बड़ी बात

उन्होंने कहा कि लोग बोलते हैं कि वह अपनी एक्स के बारे में अच्छी बात नहीं करते, लेकिन उन्होंने हमेशा कंगना रनौत का बहुत सम्मान किया है। अधयन ने कहा कि कंगना ने आज जो सम्मान और फेम हासिल किया है, उसे पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वह एक परफेक्ट उदाहरण है जिसने इंडस्ट्री में बड़े लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद की और अपना बड़ा नाम बनाया। उनके संघर्ष को सलाम।

PM मोदी को धमकी देकर सुर्खियों में आई पाकिस्तानी सिंगर छोड़ना चाहती है देश-कहा भारतीय ज्यादा अच्छे....

रबी अक्सर अलग अलग कारणों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्वीट करके भारत पाकिस्तान की तुलना की है।  रबी ने कहा है कि पाकिस्तान और भारत के लोगों में यही फर्क है कि भारतीय कभी मेरी बुराई नहीं करते। इसके आगे सिंगर अदनान सामी से बात करते हुए रबी पीरजादा ने कहा कि लोग उनके आवाज और टैलेंट के लायक नहीं हैं। साथ ही वे बोलीं कि वो भी एक दिन पाकिस्तान छोड़ देंगी।

व‍िकास दुबे के एनकाउंटर पर मनोज बाजपेयी बनाएंगे फिल्‍म! एक्‍टर ने ट्वीट कर बताई सच्‍चाई

इस ट्वीट के बाद से ही कई लोगों ने ये खबर बनानी शुरू कर दी कि मनोज बाजपेसी इस पूरे मामले पर फिल्‍म बनाने जा रहे हैं। ज‍िसके बाद खुद मनोज बाजपेयी को ये बताना पड़ा क‍ि ये गलत खबर है। मनोज ने ट्वीट किया, गलत खबर।

मीरा राजपूत ने इस नाम से सेव कर रखा है पति का फोन नंबर, चैट का स्क्रीनशॉर्ट हुआ वायरल

मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर शाहिद और बच्चों के बीच बातचीत की फोटो शेयर की है। इसमें शाहिद कपूर का नंबर उन्होंने टॉमी  नाम से सेव किया हुआ है। मीरा राजपूत ने इस फोटो के साथ लिखा- आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फोन किसी और के कब्जे में हैं।  

सुशांत की बहन ने शेयर किया अनदेखा वीडियो, एक्टर का जबरदस्त अंदाज कर देगा आपको भावुक

इस वीडियो में सुशांत टेबल टेनिस खेलते, गिटार बजाते, मस्ती करते, लिखते, पढ़ते, वर्कआउट करते, बाइक चलाते, अपने डॉग के साथ खेलते और फोटोग्राफी करते दिख रहे हैं। सुशांत का यह वीडियो उनके फैंस को भावुक कर रहा है। इस वीडियो को पोस्ट कर उनकी बहन ने लिखा, 'ये बहुत क्यूट है। दुनिया में मेरा सबसे प्यारा बेबी जिसकी आंखों में सपने थे।' 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकंगना रनौतमनोज बाजपेईसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच