लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: आमिर खान के घर पहुंचा कोरोना, शेखर सुमन ने की सुशांत के पिता से मुलाकात, पढ़ें पांच बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: June 30, 2020 16:52 IST

आमिर खान के मुताबिक स्टाफ पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद घर के सभी मेंबर्स का टेस्ट कराया गया। 

Open in App
ठळक मुद्देआमिर ने लिखा कि मैं अपनी मां का कोरोना टेस्ट करवाऊंगा। वे आखिरी शख्स हैं जिनका कोरोना टेस्ट होना बाकी है।शेखर सुमन पटना में सुशांत के घर पहुंचे और वहां उन्होंने एक्टर के पापा से मुलाकात की।प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और कबीर ख़ान की 83 सिनेमाघर खुलने के बाद रिलीज की जाएगी।

डायरेक्टर बोनू कपूर के बाद अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के घर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। आमिर खान ने अपने स्टाफ मेंबर के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही है। ट्विटर पर एक लेटर शेयर कर आमिर ने इस बात की जानकारी लोगों को दी। आमिर के मुताबिक स्टाफ पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आने के बाद घर के सभी मेंबर्स का टेस्ट कराया गया। 

घर के दूसरे लोगों का टेस्ट नेगेटिव आया। आमिर ने लेटर में लिखा, 'मैं सभी को ये बताना चाहता हूं कि मेरे स्टाफ के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें तुरंत क्वारनटीन कर दिया गया है। बीएमसी वाले पूरी सोसायटी को सैनिटाइज और डिसइंफेक्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही वह मेरे स्टाफ की अच्छी देखभाल कर कर रहे हैं। इसलिए मैं उनका धन्यवाद करना चाहूंगा।

आमिर ने आगे लिखा कि मैं अपनी मां का कोरोना टेस्ट करवाऊंगा। वे आखिरी शख्स हैं जिनका कोरोना टेस्ट होना बाकी है। प्लीज प्रार्थना कीजिए कि मेरी मां का कोरोना टेस्ट नेगेटिव निकले। इसके अलावा आमिर ने कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है।

सुशांत के पिता से मिलने पटना पहुंचे शेखर सुमन, कहा- आत्महत्या नहीं कर सकता था वो लड़का, इंसाफ के लिए लड़ना होगा

बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन लगातार सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस को लेकर बेबाकी से अपनी बातें सामने रखते हुए नजर आ रहे हैं। शेखर वो सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने इस आत्महत्या मामले में सबसे पहले सीबीआई जांच की मांग थी। हाल ही में शेखर सुमन पटना में सुशांत के घर पहुंचे और वहां उन्होंने एक्टर के पापा से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। 

सुशांत के दोस्त और प्रड्यूसर संदीप सिंह के साथ शेखर सुमन वहां पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने काफी समय सुशांत के पिता के.के सिंह के साथ बिताया। शेखर सुमन ने सुशांत के घर के बाहर मौजूद मीडिया के सामने भी अपनी बात रखी। शेखर सुमन ने कहा, 'सुशांत के पिताजी से मिला। उनका दर्द बांटने की कोशिश की। हम कुछ मिनट बिना बातें किए यूं ही बैठे रहे। वह अब भी गहरे सदमे में हैं। मुझे लगता है कि दुख जताने का सबसे अच्छा तरीका चुप्पी ही है।'

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- आउटसाइडर्स होने की वजह से कई फिल्में छीन ली गई थी मुझसे, मैं बहुत रोती थी लेकिन...

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ अधिक से अधिक समय बिता रही हैं। प्रियंका कोरोना को लेकर लगातार लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में प्रियंका नेपोटिज्म को लेकर अपनी बात कहती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, 'मेरे लिए ये बहुत कठिन था। मैं यहां किसी को नहीं जानती थी। जब मैंने यहां कदम रखा तब हर कोई यहां एक दूसरे का अच्छा दोस्त था।' प्रियंका ने इसके साथ ही आगे कहा कि वह ज्यादातर लोगों से दूर रहती थी और उनकी नेटवर्किंग ज्यादा अच्छी नहीं थी।

प्रियंका ने आगे कहा कि जिस तरह आउटसाइडर्स के लिए यहां एंट्री मुश्किल है, वैसे ही स्टार किड्स के लिए फैमिली के नाम को बनाए रखने का प्रेशर अलग होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें कई फिल्मों से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया था क्योंकि इसके लिए किसी और को रेकमेंड किया गया था। वह बहुत रोईं, लेकिन फिर उन्होंने इस सिचुएशन से खुद को निकालना सीख लिया। 

'सूर्यवंशी' और '83 द फिल्म' को लेकर आई बड़ी खबर, सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होंगी दोनों फिल्में 

देश और दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर खौफ का माहौल है। इस वायरस की वजह से लोग अपने कई कामों को तय समय पर नहीं कर पा रहे हैं। इन दिनों आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपने कामों को पोस्टपोन कर रहे हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' की रिलीज डेट को फाइनल कर दिया गया है। 

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और कबीर ख़ान की 83 सिनेमाघर खुलने के बाद रिलीज की जाएगी। पीवीआर पिक्चर्स ने इस बात की जानकारी दी है। पीवीआर ने ट्वीट करके बतााया है कि सूर्यवंशी दीपावली और 83 क्रिसमस पर रिलीज़ होगी। अपने ट्वीट में पीवीआर ने लिखा, 'समय को आगे बढ़ाते हुए... दीपावली पर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी और क्रिसमस पर कबीर खान की 83 की रिलीज़ के लिए कमर कस लीजिए।'

जब वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलने पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, आंखें नम कर देने वाला वीडियो आया सामने

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा बेहद गहरा है। यही वजह है कि उनकी मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। फैंस के लिए इस बात का यकिन करना बेहद मुश्किल है कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह एक वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत उस महिला के सामने घुटनों के बल बैठे हुए हैं और कुछ बातें कर रहे हैं। कुछ समय बाद सुशांत उस महिला के हाथ को अपने सिर पर रख लेते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं। फिल्म स्टार होने के बावजूद सुशांत जमीन से जुड़े हुए इंसान थे। 

टॅग्स :आमिर खानसुशांत सिंह राजपूतप्रियंका चोपड़ाअक्षय कुमाररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच