Flashback 2019: इस साल पर्दे पर इन फिल्मों ने की छप्पर फाड़ कमाई, 'साहो' से लेकर 'कबीर' सिंह तक हैं लिस्ट में शामिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 24, 2019 12:07 PM2019-12-24T12:07:39+5:302019-12-26T12:57:54+5:30
इस साल की शुरुआत उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से हुई जो पर्दे पर सुपरहिट रही । इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। इस तरह से कई फिल्मों ने इस साल जमकर कमाई की और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
इस बॉलीवुड के कई सेलेब्स की अनगिनत फिल्में रिलीज हुईं। फैंस ने पर्दे पर अपने स्टार्स को जमकर मजे लिए हैं। अब ये साल खत्म होने को है। ये साल खट्टी मीठी यादें लेकर जा रहा है। हर साल की तरह से साल भी यादगार रहा। साल 2019 अब तक बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल की शुरुआत उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से हुई जो पर्दे पर सुपरहिट रही । इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। इस तरह से कई फिल्मों ने इस साल जमकर कमाई की और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में-
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल ने उरी में लीड रोल की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 2019 की पहली सुपरहिट फिल्म थी। भारत के द्वारा पाकिस्तान पर किए जाने वाले सर्जिकल स्ट्राइक पर ये फिल्म बनी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 244 करोड़ की कमाई की थी।
गली बॉय
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका वाली 'गली बॉय' भी पर्दे पर हिट पर रही थी। एक अलग बेस पर बनी इस फिल्म को फैंस ने जमकर पसंद किया था। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 134 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
टोटल धमाल
अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, बमन इरानी और जॉनी लीवर मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनस किया था।
केसरी
अक्षय कुमार की शानदार एक्टिंग से सजी फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर बनी केसरी पर्दे पर हिट रही थी। इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म ने 151 करोड़ का बिजनेस किया था।
भारत
सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, तब्बू और जैकी श्रॉफ की मुख्य भूमिका की भारत जब ईद के मौके पर रिलीज हुई तो हर कोई उसका दीवाना हो गया।ईद के मौके पर रिजीज इस फिल्म ने 196 करोड़ रूपयों से ज्यादा की कमाई की थी।
कबीर सिंह
साल 2019 नें आई शाहिद कपूर और किआरा अडवाणी की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल किया था। फिल्म तेलगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म ने 200 करोड़ की कमाई की थी।
छिछोरे
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ का बिजनस किया। फिल्म कॉलेज लाइफ पर बनी थी।
मिशन मंगल
अक्षय कुमार की इस फिल्म को फैंस ने काफी सराहा था।फिल्म में अक्षय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 192 करोड़ रुपये का बिजनस किया।
सुपर 30
ऋतिक रोशन की एक्टिंग से सजी ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आई थी। फिल्म बिहार के आनंद कुमार पर बनी थी। इस फिल्म ने कुल 147 करोड़ की कमाई की थी।
ड्रीम गर्ल
आयुष्मान खुराना ने इस साल एक से एक नायाब फिल्मों में काम था। इसी साल उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल आई जो फैंस को काफी पसंद आई। नेशनल अवॉर्ड जीत चुके आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने 139 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई की।
साहो
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म का काफी इंतजार किया जा रहा था।इस फिल्म को मिले जुले रिव्यूज मिले थे।लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 148 करोड़ की बंपर कमाई की।
हाउसफुल 4
इस मल्टी-स्टारर फिल्म ने उम्मीद से बेहतर कमाई की। फिल्म दीवाली के मौके पर पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने 204 करोड़ रुपये की कमाई की।
बाला
आयुष्मान खुराना की एक और फिल्म इस साल 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई वह थी बाला। आयुष्मान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110 करोड़ रुपये की कमाई की।
वॉर
रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की इस ऐक्शन थ्रिलर फिल्म ने जोरदार कमाई की है। फिल्म का बिजनस 292 करोड़ रुपये रहा।