पत्रकार के साथ शाहीन बाग में हुई मारपीट पर बॉलीवुड निर्देशक का फूटा गुस्सा, दी ये अहम सलाह
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 25, 2020 10:24 AM2020-01-25T10:24:16+5:302020-01-25T10:24:16+5:30
दीपक चौरसिया ने वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सुन रहे हैं कि संविधान खतरे में है
दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 40 दिनों से नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यहां अलग अलग पत्रकार रिपोर्टिंग के लिए भी जा रहे हैं और लोगों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में गुरुवार को यहां की भीड़ ने रिपोर्टिंग के पहुंचे न्यूज नेशन के पत्रकार दीपक चौरसिया के पर हमला किया है।
इस भीड़ ने दीपक के साथ ही हमला नहीं किया बल्कि उनके साथ मौजूद कैमरामैन के साथ भी मारपीट की है। अब इस घटनाक्रम पर जहां लोगों का हु गुस्सा फूटा रहा है। वहीं बॉलीवुड निर्देशक अशोक पंडित ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।
इस पर अब निर्देशक अशोक पंडित का गुस्सा फूटा है और उन्होंने पत्रकार दीपिक चौरसिया को सलाह दी है। अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। साथ ही वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।
अशोक पंडित ने ट्वीट करके अपनी राय व्यक्त की है। अशोक ने लिया है कि दीपक भाई ने इन गुंडों के खिलाफ एफ.आई.आर. करवाएं, वे सभी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। अशोक के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Deepak Bhai file an F.I.R against these goons. They are all seen in the video. https://t.co/M42rqI8Dhs
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) January 24, 2020
वहीं, दीपक चौरसिया ने वीडियो ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सुन रहे हैं कि संविधान खतरे में है, सुन रहे हैं कि संविधान ख़तरे में है, सुन रहे हैं कि लड़ाई प्रजातंत्र को बचाने की है! जब मैं शाहीन बाग की उसी आवाज़ को देश को दिखाने पहुँचा तो वहाँ मॉब लिंचिंग से कम कुछ नहीं मिला!