लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड डायरेक्टर ने किया ट्वीट, लिखा-मुसलमानों को इस्लामिक देशों में कहीं और से ज्यादा...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2020 11:09 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। इसके पक्ष में बोलेने वाले सेलेब्स के पीछे  विरोध करने वाले सेलेब पीछे पड़ जाते हैं। वहीं दिल्ली के शाहीनबाग में एक लंबे समय में  सीएए और एनआरसी को लेकर एक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वार्ताकारों को नियुक्त किया है, जो कि प्रदर्शनकारियों से जगह बदलने की अपील करेंगे।यानि कि अब उम्मीद की जा रही है कि ये प्रदर्शन खत्म हो सकता है। इस पर बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में  विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

विवेक ने शाहीनबाग पर ट्वीट किया है। विवेक ने लिखा है कि अब जब  शाहीनबाग का प्रदर्शन बंद हो रहा है, तो मुस्लिम बुद्धिजीवियों और प्रभावितों के लिए घातक इस्लामी ताकतों के खिलाफ बोलने का समय आ गया है।ये जरूरी है क्योंकि एक इस्लामी हमले में, पीड़ित ज्यादातर मुसलमान होते हैं। मुसलमानों को इस्लामिक देशों में कहीं और से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। विवेक के इस ट्वीट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।

विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस