वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को बॉलीवुड डायरेक्टर की सलाह, कहा- आपको नई कांग्रेस की जरूरत...

By अमित कुमार | Published: March 11, 2020 01:12 PM2020-03-11T13:12:03+5:302020-03-11T13:12:03+5:30

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अपने विचार पेश किए।

Bollywood Director Hansal Mehta Reply To Congress Leader Digvijaya Singh on twitter | वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को बॉलीवुड डायरेक्टर की सलाह, कहा- आपको नई कांग्रेस की जरूरत...

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। (फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsहंसल मेहता ने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सोशल मीडिया पर नई कांग्रेस बनाने की सलाह दी है। हंसल मेहता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता इन दिनों अपनी फिल्म 'तुर्रम खान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक बार फिर हंसल मेहता ने राजकुमार राव पर भरोसा जताया है। फिल्मों के अलावा देश में हो रही गतिविधियों पर हंसल मेहता बेबाकी अंदाज में अपनी राय रखते रहे हैं। हंसल मेहता ने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सोशल मीडिया पर नई कांग्रेस बनाने की सलाह दी है। 

हंसल मेहता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए अपने विचार पेश किए। दिग्विजय सिंह ने लिखा, 'कांग्रेस को संघ की विचारधारा के करीब लोगों से बचने की जरूरचत है। गांधी और नेहरू विचारधारा की तुलना में संघ की विचारधारा से लोगों का पीछा छुड़ाना चाहिए। 

दिग्विजय सिंह ने आगे लिखा, 'पंडित जवाहर लाल नेहरू अपनी पूरी जिंदगी इन्हीं लोगों से लड़ते हुए निकाला है। इसके बावजूद आरएसएस द्वारा अलग-अलग मुखौटा पहनने की रणनीति बेजोड़ है। इस पर हंसल मेहता ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा, 'सर आपको भी युवा नेताओं की जरूरत है। जो केंद्र में आकर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी उठा सकें। आपको ऐसा नेता ढूढ़ना होगा जो पीछे होकर सिर्फ तमाशा न देखें बल्कि आगे आकर उसका सामना करें। आपको एक नई कांग्रेस बनाने की जरूरत है।'

Web Title: Bollywood Director Hansal Mehta Reply To Congress Leader Digvijaya Singh on twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे