कन्फर्म: शादी के बंधन में बंधने वाले हैं रणवीर और दीपिका, ये है डेट
By विवेक कुमार | Published: August 14, 2018 11:10 AM2018-08-14T11:10:01+5:302018-08-14T11:28:42+5:30
Deepika Padukone & Ranveer Singh wedding Date Confirmed: अभी हाल ही में दोनों फिल्म 'पद्मावत' में साथ नजर आए थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम भी किए।
मुंबई, 14 अगस्त: ये कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच रोमांस फिल्म 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। अभी हाल ही में दोनों फिल्म 'पद्मावत' में साथ नजर आए थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम भी किए। शादी हो या पार्टी दोनों अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। अब इन सबके बीच बॉलीवुड के लव बर्ड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी कन्फर्म हो गई है। फिल्मफेयर की मानें तो दोनों 20 नवम्बर को शादी करने वाले हैं।
बता दें कि रणवीर और दीपिका की इस शादी में सिर्फ दोनों के कुछ खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। गेस्ट लिस्ट में सिर्फ 30 लोग ही शामिल हैं और यह शादी इटली के लेक कोमो में होगी। वैसे शादी के बाद रणवीर और दीपिका भारत में दो रिसेप्शन भी रखेंगे, जो कि मुंबई में और दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में होगा।
वहीं इस बीच अभिनेता कबीर बेदी इस खबर को पक्का करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए दीपिका और रणवीर को शादी शुभकामनाएं दी है।
Great couple! Great locale in Italy! Great event!
— KABIR BEDI (@iKabirBedi) August 13, 2018
Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness. 🙏 https://t.co/pPY6gBol8Z
कबीर बेदी ने ट्वीट करते हुए कहा- 'बहुत ही सुंदर कपल और इटली में बहुत ही सुंदर लोकेशन। बहुत ही शानदार इवेंट होगा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें ज़िंदगीभर की खुशियां मिलें।'