लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों की तरह ही बॉलीवुड कलाकारों का भी हो डोप टेस्ट, प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर हो रही मांग

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: September 1, 2020 16:27 IST

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच चल रही है। इस जांच में नए नए खुलासे हो रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर यह मांग की है। सारंग पत्र में उल्लेख किया है कि खिलाड़ियों की तरह फिल्मी कलाकारों का कभी भी डोप टेस्ट किए जाने को लेकर नियम बनाए जाएं।

भोपाल के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग कनेक्शन की बात सामने आने पर मांग की है कि सभी कलाकारों के लिए डोप टेस्ट अनिवार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तरह ही कलाकारों का भी डोप टेस्ट किया जाना चाहिए।चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर यह मांग की है। 

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच चल रही है। इस जांच में नए नए खुलासे हो रहे है। उन्हें में सुशांत मौत मामले में ड्रग कनेक्षन की बात भी सामने आई है। इस बात के सामने आने पर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सूचना प्रसारण मंत्री जावडेकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह डोप टेस्ट में खिलाड़ियों के ड्रग लेने की बात सामने आने पर उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाता है, उसी तरह फिल्मी कलाकारों के लिए भी डोप टेस्ट अनिवार्य होना चाहिए। 

सारंग पत्र में उल्लेख किया है कि खिलाड़ियों की तरह फिल्मी कलाकारों का कभी भी डोप टेस्ट किए जाने को लेकर नियम बनाए जाएं और नशे से संबंधित किसी भी तरह की पार्टियों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। इसके लिए समय-समय पर फिल्मी कलाकार और फिल्मी फिल्मी उद्योग से जुड़े लोगों का राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा डोप टेस्ट कराया जाए, और दोषी पाए जाने पर दो साल की सजा से लेकर फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करने पर आजीवन पाबंदी तक की सजा का प्रावधान किया जाए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच