बीमार मां से मिलने सड़क के रास्ते मुंबई से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर, फैंस कर रहे तारीफ

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 20, 2020 05:59 PM2020-05-20T17:59:07+5:302020-05-20T17:59:07+5:30

पिछले दिनों गिरने के कारण स्वरा की माँ इरा भास्कर के कंधे में चोट आई थी जिसके बाद उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था . स्वरा की मां इरा भास्कर प्रफेसर हैं.

Bollywood actress Swara Bhaskar Reaches Delhi via road to see her injured mother | बीमार मां से मिलने सड़क के रास्ते मुंबई से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर, फैंस कर रहे तारीफ

बीमार मां से मिलने सड़क के रास्ते मुंबई से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर, फैंस कर रहे तारीफ

Highlightsस्वरा ने अथॉरिटीज की परमिशन ली जिसके बाद वो 1400 km की मुंबई से दिल्ली तक का सफ़र तय कर पाई.स्वरा ने बताया उनका यह सफ़र आसान नहीं था क्योंकि उनको अपने 5 पेट्स के साथ दिल्ली आना था.

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लॉकडाउन के दौरान मुंबई से दिल्ली पहूची हैं. दरअसल पिछले दिनों गिरने के कारण स्वरा की माँ इरा भास्कर के  कंधे में चोट आई थी जिसके बाद उनके कंधे में फ्रैक्चर हो  गया था . स्वरा की मां इरा भास्कर प्रफेसर हैं. स्वरा भास्कर के इस कदम को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर सराह रहे हैं.

जब इस बात का पता स्वरा को चला तो काफी परेशान हो गई थी.  स्वरा ने बताया कि वैसे तो उनकी एक रिश्तेदार वहां पर मां का देखभाल करने के लिए थीं. लेकिन तब भी वो अपनी माँ के लिए चिंतित थी और उन्हें गिल्ट भी हो रहा था कि इस मौके पर वो अपनी  मां के साथ क्यों नहीं हैं. इसी कारण स्वरा  ने सड़क के रास्ते दिल्ली पहुंचने का डिसिशन लिया. 

स्वरा ने अथॉरिटीज की परमिशन ली जिसके बाद वो 1400 km की मुंबई से दिल्ली तक का सफ़र तय कर पाई. स्वरा ने बताया उनका यह सफ़र आसान नहीं था क्योंकि उनको अपने 5 पेट्स के साथ दिल्ली आना था. वो पहले 14 घंटे का लम्बा सफ़र तय करके उदयपुर  गई जहां वो एक दिन रुकी. इसके बाद 10 घंटे का सफ़र तय करके दिल्ली पहुची. 

हालांकि स्वरा ने अपने  माता-पिता को कुछ नहीं बताया था क्योंकि वो जानती थी कि वो परेशान होंगे. लेकिन  दिल्ली में उन्हें देखकर वो  सरप्राइज हो गए थे. स्वरा ने कहा, अब मैं खुश हूं.  मां-पापा के साथ हूं और मां की मदद कर पा रही हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे मुंबई से दिल्ली आने दिया गया. हालांकि मुझे पता है कि मुझे अब लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक गुजरना होगा। पर, यहां हूं इससे बेहतर क्या होगा. 

Web Title: Bollywood actress Swara Bhaskar Reaches Delhi via road to see her injured mother

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे