लाइव न्यूज़ :

FIR दर्ज होने के बाद से घर से गायब हैं रिया चक्रवर्ती? खाली हाथ लौटी पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 09:50 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब सबका ध्यान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की ओर केंद्रित हो गया है। सुशांत के पिता ने रिया पर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफआईआर दर्ज होने के बाद रिया ने अपने वकील से इस मामले को लेकर बात की थी। इस बीच खबर आ रही है कि रिया चक्रवर्ती कहीं 'लापता' हो गई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने उनके घर पहुंची बिहार पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बुधवार को ब‍िहार पुलिस की टीम ऐक्‍ट्रेस से पूछताछ के लिए उनके मुंबई वाले घर पर गई थी, लेकिन मौके पर एक्ट्रेस घर पर ही नहीं थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद रिया ने अपने वकील से इस मामले को लेकर बात की थी। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि रिया चक्रवर्ती कहीं 'लापता' हो गई हैं। 

एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद से रिया पर ग‍िरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बिहार पुलिस रिया के मुंबई वाले घर पर पहुंची तो उन्हें वहां ऐक्ट्रेस नहीं मिलीं। बताया जा रहा है कि रिया बिहार पुलिस के सामने इसलिए नहीं आईं क्योंकि वह इससे पहले वह अग्रिम जमानत के लिए अपनी याचिका दायर करना चाहती थीं।

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाए कई गंभीर आरोप

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों को लेकर दर्ज कराई गई एफआईआर पर बिहार पुलिस की जांच पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में 25 जुलाई को रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें इन लोगों पर अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।

मामले को मुंबई शिफ्ट करने की मांग

एफआईआर में प्राथमिकी में आत्महत्या के लिए उकसाने और विश्वास भंग करने सहित अनेक अपराधों के आरोप लगाये गये हैं। रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिन्दे ने बताया कि उन्होंने यह याचिका दायर की है और पटना में दर्ज मामला मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है जहां पहले से ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच चल रही है।

मुंबई पुलिस को पहले भी बयान दे चुकी हैं रिया

कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया था। राजपूत की मौत के बाद रिया ने ट्विटर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। अनेक नेताओं और फिल्म जगत की हस्तियों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की घटना ने बॉलीवुड में कथित भाई-भतीजावाद और पक्षपात को लेकर भी एक बहस छेड़ दी है। (भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच