लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में नया मोड़, बिहार पुलिस दर्ज करेगी एक्टर की बहन मीतू सिंह का बयान

By अमित कुमार | Updated: July 29, 2020 13:03 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ महीने से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक पुलिस उनके आत्महत्या का कारण पता लगाने में असफल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने इससे पहले सुशांत के सभी करीबी लोगों से पूछताछ की थी, जिसमें एक्टर के कुक से लेकर दोस्तों तक शामिल थे। बिहार पुलिस एक्टर की बहन मीतू सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच करेगी।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लगातार आत्महत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज  करा केस को एक नया रुख दे दिया है। अब ऐसी खबर आ रही है कि बिहार पुलिस एक्टर की बहन मीतू सिंह से पूछताछ कर मामले की जांच करेगी। 

खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट बिहार पुलिस रिकॉर्ड करने जा रही है। बिहार से पहले मुंबई पुलिस मीतू सिंह से पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद बिहार पुलिस अब एक नए सिरे से केस की जांच पड़ताल में जुट गई है। मुंबई पुलिस ने इससे पहले सुशांत के सभी करीबी लोगों से पूछताछ की थी, जिसमें एक्टर के कुक से लेकर दोस्तों तक शामिल थे। 

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले ने दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में भादवि की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है।

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में लगाए कई गंभीर आरोप 

सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की। उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।’’ उन्होंने अपने शिकायत में कहा है, ‘‘2019 के पहले मेरे बेटे सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी। रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आयी, इसकी जांच होनी चाहिए।’’

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच