बॉबी डार्लिंग के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये गंभीर आरोप

By स्वाति सिंह | Published: May 19, 2018 11:31 AM2018-05-19T11:31:06+5:302018-05-19T11:31:06+5:30

बॉबी ने अपना सेक्स चेंज करवाकर फरवरी 2017 में बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी।

bobby darling husband business ramneek sharma arrested by police in case of domestic violence | बॉबी डार्लिंग के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये गंभीर आरोप

बॉबी डार्लिंग के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये गंभीर आरोप

मुंबई, 19 मई: बॉलीवुड में गे रोल के लिए जाने जाने वाले बॉबी डार्लिंग एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल मामला ये है कि बॉबी ने अपना सेक्स चेंज करवाकर फरवरी 2017 में बिजनेसमैन रमणीक शर्मा से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही बॉबी ने अपने रमणीक पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जताया है कि उन्हें अपने पति से खतरा है।  

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभी हाल ही में बॉबी अपने फ्लैट से भागकर पुलिस से अपनी आप बीती बताई। उन्होंने पुलिस से कहा कि रमणीक ने उन्हें जबरदस्ती एक फ्लैट में बंद करके रखा था। जिसके बाद पुलिस ने उनके पति रमणीक को 11 मई को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल रमणीक तिहाड़ जेल में हैं।  बताया जा रहा है कि रमणीक की जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। रमणीक के वकील ने कोर्ट में दलील लगाई है कि उनपर लगाए सभी आरोप गलत हैं। उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। 

वहीं बॉबी डार्लिंग ने बताया है कि अपने पति रमणीक पर अपनी सारी प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। बॉबी ने आगे कहा कि रमणीक गे हैं। यह बात रमणीक ने मुझे खुद बताई है उसके दूसरे मर्द के साथ भी संबंध हैं।' बॉबी ने आगे बताया कि उनकी शादी के तुरंत बाद ही उन्होंने उसके पैसे से गाड़ी खरीदी। इसके साथ ही मुंबई वाले फ्लैट में भी पार्टनर बनाने के लिए जबरदस्ती की।  
 

Web Title: bobby darling husband business ramneek sharma arrested by police in case of domestic violence

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे