प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने दिया झटका, भेजा नोटिस
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2018 10:49 IST2018-07-03T10:49:31+5:302018-07-03T10:49:31+5:30
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन अब वह विवादों में फंसती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने दिया झटका, भेजा नोटिस
मुंबई, 3 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन अब वह विवादों में फंसती नजर आ रही हैं। खबर के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने प्रियंका को अवैध निर्माण करने पर कानूनी नोटिस जारी किया है।
प्रियंका को बीएमसी ने अंधेरी वेस्ट इलाके के ओशिवारा में दफ्तर और उसी के पास बने एक अन्य कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के अंदर कथित रूप से अवैध निर्माण करने पर यह नोटिस भेजा है। ये कॉम्प्लेक्स उन्होंने किराए पर दिया हुआ है जिस पर अवैधतौर से हाल ही में कुछ बदलाव किए गए हैं। कहा जा रहा है कि बीएमसी ने बताया कि इस मामले में उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत मिली थी।
प्रियंका के खिलाफ की गई शिकायत के मुताबिक यहां स्पा में निर्माण संबंधित गैरकानूनी बदलाव किए गए हैं। शिकायत के बाद बीएमसी ने इसकी जांच की और सभी को आरोपों को सही पाया है। बीएमसी ने नजदीक ही स्थित वास्तु प्रिसिंक्ट बिल्डिंग के परिसर की भी जांच की। कहा जाता है कि चोपड़ा परिवार इसका इस्तेमाल दफ्तर के तौर पर करता है। यहां भी निर्माण संबंधित नियमों का उल्लंघन मिला।
'बौने शख्स' के बाद अब 'एस्ट्रोनॉट' बनेंगे शाहरुख़ खान, जल्द ही शुरू करेंगे फिल्म 'सैल्यूट' की शूटिंग
फिलहाल बीएमसी ने उन्हें कानूनी नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'नलिनी' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की यह फिल्म भारत के महान लेखक रवींद्रनाथ टैगोर की प्रेम कहानी पर आधारित है।