काला हिरण केस में आज जोधपुर कोर्ट में सलमान खान की पेशी, इस कारण से जमानत हो सकती है रद्द
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 27, 2019 09:12 AM2019-09-27T09:12:53+5:302019-09-27T09:12:53+5:30
सलमान खान जल्द बिग बॉस 13 को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। शो से पहले सलमान को परेशानियों ने घेर लिया है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को आज जोधपुर कोर्ट में पेश होना है। सलमान को काला हिरण केस में कोर्ट के सामने पेश होना है। पिछली पेशी में सलमान के पेश ना हेने पर मजिस्टेट मे फटकार लगाई थी। सलमान की हाजिरी माफी को अदालत ने स्वीकार करने से मना कर दिया था। ऐसे में आज सलमान का पहुंचना आवश्यक है।
सलमान के वकीन के कोर्ट को बताया था कि वह किसी निजी कारण से कोर्ट नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद कोर्ट ने सलमान की हाजिरी माफी को स्वीकार किया था और 27 सितंबर को हाजिर होने का कहा था। कोर्ट की ओर से कहा गया था कि 27 सितंबर को सलमान को कोर्ट में पेश होना है नहीं तो उनकी जमानत रद्द हो जाएगी।
ऐसे में सलमान आज हर हालत में कोर्ट जरुर पहुंचेगे। वह किसी भी हालत में अपनी जमानत को रद्द करवाना नहीं चाहेंगे। वहीं, अगर सलमान की जमानत रद्द होती है तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट निकल सकता है। जिसके बाद हो सकता है सलमान को जेल भी जाना पड़े।
जल्द बिग बॉस 13 शुरू होने वाला है। इस शो सलमान खा होस्ट करते नजर आने वाले हैं। ऐसे में शो के शुरू होने से पहले इस तरह से सलमान को परेशानियों ने घेर लिया है। वहीं, कुछ दिनों पहले सोपू गैंग ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी।