लाइव न्यूज़ :

BJP का ‘केदारनाथ’ फिल्म पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, प्रतिबंध की मांग

By भाषा | Updated: November 11, 2018 04:13 IST

उत्तराखंड में साल 2013 में आई विनाशकारी बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘‘केदारनाथ’’ पर प्रतिबंध लगाने की शनिवार को मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है।

Open in App

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने उत्तराखंड में साल 2013 में आई विनाशकारी बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘‘केदारनाथ’’ पर प्रतिबंध लगाने की शनिवार को मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है और लव जिहाद को बढ़ावा देती है।

राज्य में भाजपा की मीडिया रिलेशंस टीम से जुड़े अजेंद्र अजय ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखा कि सबसे खराब मानवीय आपदाओं में से एक की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं का मजाक बनाती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है।

फिल्म के टीजर में मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान के बीच एक चुंबन दृश्य दिखाया गया है और इसके पोस्टरों में टैगलाइन है ‘‘लव इज ए पिलग्रिमेज’’, इस पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह हिंदू धर्म पर हमला है क्योंकि केदारनाथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था को व्यक्त करता है। 

अजय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र केदारनाथ में हुई इस बड़ी त्रासदी की पृष्ठभूमि पर यह रोमांटिक लव स्टोरी बनाकर फिल्म निर्माताओं ने इस धर्म को मानने वालों के प्रति बड़ा अनादर दिखाया है।’’ 

टॅग्स :केदारनाथसारा अली खानसुशांत सिंह राजपूतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

ज़रा हटकेकेदारनाथ में फिर लौटी सर्दी! पट खुलने से पहले धाम बर्फ की चादर में ढका, देखें वायरल वीडियो

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों