लाइव न्यूज़ :

महेंद्र सिंह बर्थडे स्पेशल वीडियो: जब सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत के घर पहुंच गए थे एमएस धोनी, जानें फिर क्या हुआ...

By अमित कुमार | Updated: July 7, 2020 08:19 IST

सुशांत सिंह राजपूत और एमएस धोनी बायोपिक के दौरान कई बार एक-दूसरे से मिले थे। इस दौरान वह एक चेन्नई सुपरस्टार रजनीकांत के घर पहुंचे थे। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देधोनी भले ही 39 साल के हो गए हों, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 तारीख को आत्महत्या कर लिया था।धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनका और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी अपनी कप्तानी में भारत को 2 विश्व कप खिताब जिता चुके हैं। धोनी भले ही 39 साल के हो गए हों, लेकिन फैंस अभी भी उन्हें भारत की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 तारीख को आत्महत्या कर लिया था। सुशांत सिंह ने अपने करियर की सबसे सफल फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी की थी। यह फिल्म बाक्स ऑफिस पर ब्लाकबस्टर साबित हुई थी। इतना ही नहीं सुशांत ने जिस तरीके से माही का रोल निभाया था, लोगों ने उसकी जमकर प्रशंसा की थी। 

वायरल हो रहा पुराना वीडियो

धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनका और सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी सुशांत के साथ सुपरस्टार रजनीकांत के घर पर नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो फिल्म रिलीज से पहले की है। जहां सुशांत और माही ने 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' और उसे तमिल में डब किए जाने को लेकर रजनीकांत से बात की थी।

वीडियो देख इमोशनल हो रहे फैंस

धोनी ने रजनीकांत की मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से करवाई और बताया कि वह उनका किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान धोनी और रजनीकांत आपस में तमिल में कुछ बातें कर रहे होते हैं। जिसे सुशांत दूर बैठकर सुन रहे हैं और इस दौरान उनके चेहरे पर कई बार स्माइल भी आती है। फैंस सुशांत का यह वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं। 

 

टॅग्स :एमएस धोनीसुशांत सिंह राजपूतरजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?