Birthday Special: मीका सिंह ने खुले आम किया था राखी सावंत को Kiss, इस एक्ट्रेस से करना चाहते थे शादी

By मेघना वर्मा | Published: June 10, 2019 07:18 AM2019-06-10T07:18:54+5:302019-06-10T07:18:54+5:30

मीका सिंह ने बतौर गिटारिस्ट काम शुरु किया। शुरुआती दौर में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा मगर आज मीका के गाने किसी भी पार्टी की जान हैं।

Birthday Special: Mika Singh who kissed a rakhi sawant and want to marry to actress Urvashi Rautela | Birthday Special: मीका सिंह ने खुले आम किया था राखी सावंत को Kiss, इस एक्ट्रेस से करना चाहते थे शादी

Birthday Special: मीका सिंह ने खुले आम किया था राखी सावंत को Kiss, इस एक्ट्रेस से करना चाहते थे शादी

अपनी आवाज से करोड़ो दिलों पर राज करने वाले मीका सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में अलग आवाज और अपने अंदाज के लिए फेमस मीका सिंह का जन्म 10 जून 1977 में हुआ। मीका अपने गानों के लिए तो लोगों के दिलों में बसते हैं मगर अपनी पर्सनल लाइफ में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। 

सिंगर दिलेर मेंहदी के भाई मीका सिंह पंजाबी इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम हैं। अपने करियर की शुरूआत मीका सिंह ने गाना सावन में लग गई आग से की थी। उनका ये गाना हिट हुआ और उसके बाद मीका ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मीका सिंह मीका सिंह ने अभी तक कई सुपर हिट गानें दिए हैं। जैसे सिंबा का आंख मारे, पोस्टर लगवा दो, मिलेगी-मिलेगी, रानी तू मैं राजा, तू मेरा हीरो, गंदी बात जैसे गाने गाए हैं। 

इतनी पॉपुलरैरिटी और फैन फॉलोइंग मीका सिंह कंट्रोवर्सी में भी काफी रहे। साल 2006 में मीका सिंह उस समय सुर्खियों में आ गए जब उन्होंने पब्लिकली राखी सावंत को किस कर लिया। अपने ही जन्मदिन पर केक काटने के बाद मीडिया के सामने मीका ने अचानक ही राखी के साथ लिपलॉक कर लिया। ये खबर काफी दिनों तक सुर्खियों में रही। 

इस एक्ट्रेस के साथ करना चाहते थे शादी

एक समय ऐसा भी था जब मीका सिंह शादी करके सेटल होना चाहते थे। मीका सिंह ने शादी का फैसला भी कर लिया था। उन्होंने अपने फैंस को भरोसा दिलाया था कि वो शादी करने जा रहे हैं। बता दें मीका ने इंटरव्यू में बताया था कि वो सनम रे की एक्ट्रेस उर्वशी राउतेला से शादी करना चाहते थे। हलांकि उर्वशी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी उनका शादी के लिए कोई विचार नहीं है। 

मीका सिंह ने बतौर गिटारिस्ट काम शुरु किया। शुरुआती दौर में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा मगर आज मीका के गाने किसी भी पार्टी की जान हैं। मीका ने खुद का एल्बम लॉन्च किया। मीका का ये एलबम सुपरहिट रहा। इसके बाद तो मीका ने एक के बाद एक कई सुपरहिट गाने दिए। 

Web Title: Birthday Special: Mika Singh who kissed a rakhi sawant and want to marry to actress Urvashi Rautela

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे