बर्थडे स्पेशल: बोल्ड गर्ल ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड से लेकर अंडरवर्ल्ड तक का सफर

By स्वाति सिंह | Published: April 20, 2018 06:14 AM2018-04-20T06:14:41+5:302018-04-20T06:14:41+5:30

 20 अप्रेल 1972 को मुंबई में पैदा हुई ममता की पहली बॉलीवुड फिल्म साल 1992 में तिरंगा थी।  इस फिल्म में राजकुमार और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका थे जिसमे ममता को ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी।

Birthday Special: Bold Girl Mamta Kulkarni journey, Bollywood to Underworld | बर्थडे स्पेशल: बोल्ड गर्ल ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड से लेकर अंडरवर्ल्ड तक का सफर

बर्थडे स्पेशल: बोल्ड गर्ल ममता कुलकर्णी का बॉलीवुड से लेकर अंडरवर्ल्ड तक का सफर

मुंबई, 20 अप्रैल: अपने समय की चर्चित बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में अपने बोल्ड अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया था।  20 अप्रेल 1972 को मुंबई में पैदा हुई ममता की पहली बॉलीवुड फिल्म साल 1992 में तिरंगा थी।  इस फिल्म में राजकुमार और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका थे जिसमे ममता को ने एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसके बाद ममता ने 'मेरा दिल तेरे लिए' में काम किया लेकिन अपनी पहचान नहीं बना सकी। उसके बाद साल 1993 में आई फिल्म 'आशिक आवारा' से ममता को पहचान मिली।  इसके बाद एक के बाद एक फिल्मों में उन्होंने काम किया।   

90 के दशक की बॉलीवुड हॉट आदाओं वाली अभिनेत्री ममता का फिल्मी करियर आसमान चूम ही रहा था।  तभी उनकी उनकी जिंदगी में विक्की गोस्वामी की एंट्री हुई थी।  विकी का असली नाम विजयगीरी गोस्वामी है। विक्की गुजरात पुलिस में डीएसपी रहे आनंदगीरी गोस्वामी का बेटा है।  कहा जाता है कि जल्दी पैसा कमाने के लिए विकी ने अवैध शराब तस्करी और फिर वो ड्रग्स स्मगलिंग के काले कारोबार में काम करना शुरू किया।  उसके बाद विकी मुबंई पहुंचा और वहां जाकर में ड्रग्स का बिजनेस शुरू किया था। उस वक्त वह बॉलीवुड का फैन था। 

लगभग उसी समय इंडस्ट्री में ममता के टॉपलेस कवर फोटो और उनकी मेगा बजट फिल्मों का काफी बोलबाला था। उस समय बाद ममता का नाम विकी जोड़ा गया।  वह अपने रिश्ते की वजह से सुर्खइयों छाई।  इसके बाद ही उनके फिल्म करियर का जबरदस्त नुकसान हुआ। हीरोइन जिसका नाम अंडरवरल्ड से जुड़ा रहा हो उसके साथ कोई काम नहीं करना चाहता था। साल 2002 में ममता की आखिरी फिल्म 'कभी तुम,कभी हम' रिलीज़ हुई लेकिन उस फिल्म की रिलीज के पहले ही ममता बॉलीवुड से गायब हो चुकी थी। 

Web Title: Birthday Special: Bold Girl Mamta Kulkarni journey, Bollywood to Underworld

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे