लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: विराट से पहले इन पर आया था अनुष्का शर्मा का दिल, पढ़ें-खुद के प्रोडक्शन हाउस से लेकर रिजेक्शन तक की खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2019 08:14 IST

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 31वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था। मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आईं अनुष्का शर्मा ने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में एक अलग पहचान कायम की हैं।

Open in App

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 31वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था। मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आईं अनुष्का शर्मा ने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में एक अलग पहचान कायम की हैं। अनुष्का की शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक नजर इनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातों पर-

मॉडलिंग से की थी शुरुआत

अनुष्का शर्मा को 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए एक मॉडल के रूप में पहला ब्रेक मिला और मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए। जिसके बाद यशराज फिल्म्स ने उनको तीन फ़िल्मों साइन किया और रब ने बना दी जोड़ी (2008) में शाहरुख खान के साथ कामयाब डेब्यू कीं। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।

जब रैंप वॉक का मिला ऑफर

मॉडलिंग में ब्रेक पाने के लिए अनुष्का को ज्यादा पापड़ नहीं बेलने पड़े थे। अनुष्का के लिए आसान नहीं था मॉडलिंग में करियर बनाना। कहते हैं कि एक बार अनुष्का बैंगलोर  के एक मॉल में शॉपिंग कर रही थीं। इसी दौरान मशहूर फैशन डिजायनर वेंडल रॉडिक्स की नजर उन पर पड़ी।रॉडिक्स को अनुष्का इतनी जंच गई कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंपवॉक का ऑफर दे दिया और यहीं से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी।

आदित्य चोपड़ा ने किया था रिजेक्ट

यशराज प्रोडक्शन की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का आज टॉप पर हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को जमकर सराहा गया था।  'रब ने बना दी जोड़ी' से अपनी शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा जब बैंगलोर से इस फिल्म के लिए ऑडिशन देने मुंबई आईं थीं,  उस समय आदित्य चोपड़ा ने ये कहते हुए उन्हें रिजेक्ट कर दिया था कि वो हीरोइन मैटेरियल है ही नहीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूद था कि बाद नें आदित्य ने उनकी ही फिल्म के लिए साइन किया था।

इनके लिए भी धड़का दिल

 अनुष्का का नाम जोहेब यूसुफ के साथ जुड़ चुका है, कहते हैं जोहेब रैंप मॉडल हैं और दोनों की मुलाकात बंग्लुरु में उस समय हुई थी जब अनुष्का भी मॉडलिंग करती थीं। कहा जाता है कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे और दोनों का ये रिश्ता लगभग दो साल तक चला था, लेकिन बाद में दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और अनुष्का के स्टार स्टेटस के चलते यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए थे। अनुष्का का नाम रणवीर सिंह के साथ फिल्म बैंड बाजा बाराज के समय जोड़ा जा चुका है।

प्रोडक्शन हाउस की मालकिन

अभिनय के बाद अनुष्का शर्मा अब फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाने लगी हैं।  अभिनेत्री की एनएच 10 और फिल्लौरी प्रोडक्शन तले बनी फ़िल्में हैं। दोनों ही फिल्मों को पर्दे पर जमकर साराहा भी गया है। अनुष्का रिस्क लेने में नहीं झिझकतीं और उनकी पीके, सुलतान, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मों में काम किया हैं।

लव लाइफ

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 

टॅग्स :अनुष्का शर्माबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

बॉलीवुड चुस्कीShahrukh Khan Birthday: आज हैं शाहरुख खान का बर्थडे, टीवी से शुरु किया करियर और बन गए बॉलीवुड के बादशाह, जानिए

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

भारत'उनका जीवन याद दिलाता है विनम्रता और कड़ी मेहनत...', पीएम मोदी ने ‘मिसाइल मैन’ को किया याद

भारतMamata Banerjee Wished Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने याद किए 1984 के दिन...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया