हॉलिडे पर रोमांटिक हुए बिपाशा-करण, पूल में किया एक-दूसरे को Kiss
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 24, 2020 04:49 PM2020-02-24T16:49:58+5:302020-02-24T16:50:31+5:30
बिपाशा और करण अक्सर साथ की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से दोनों का प्यारभरा अंदाज फैंस को देखने को मिल है।
बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक हैं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर। दोनों इन दिनों मलदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। दरअसल 23 फरवरी को करण का जन्मदिन था। इसी को सेलिब्रेट करने के लिए बिपाशा और करण देश से दूर एकांत में गए हैं। दोनों की इस दौरान की कुछ खास फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बिपाशा और करण अक्सर साथ की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से दोनों का प्यारभरा अंदाज फैंस को देखने को मिल है। इंस्टाग्रामा पर बिपाशा बसु ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए करण-बिपाशा रोमांटिक पोज देते हुए दिखे।
बिपाशा के द्वारा शेयर की गई फोटो में करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों पूल के अंदर किस करते दिख रहे हैं।हॉलिडे की लेटेस्ट फोटोज शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा- And one more holiday done right with my partner in everything।
बिपाशा करण की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। स्विमिंग पूल में बिपाशा ब्लैक टूपीस और सनग्लासेज पहने नजर आ रही हैं। इस लुक में बिपाशा काफी स्टनिंग लग रही हैं। वहीं करण की बात करें तो वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। लेकिन वह अपनी बॉडी से फैंस को अपनी तरफ खींचने को काम कर रहे हैं।
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण ग्रोवर की शादी 30 अप्रैल 2016 को हुई थी। करण की बिपाशा के साथ ये तीसरी शादी है। दोनों साथ में परफेक्ट नजर आते हैं। फैंस को दोनों को कपल काफी पसंद भी है। दोनों फिटनेट को लेकर काफी सजग हैं।