बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी की चौथी सालगिरह पर शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो, देखें

By प्रिया कुमारी | Published: May 4, 2020 07:02 AM2020-05-04T07:02:20+5:302020-05-04T07:02:20+5:30

बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर अपनी चौथी सालगिरह की खुशी में इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक वीडियो शेयर किया है।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover shared romantic video on the fourth wedding anniversary | बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी की चौथी सालगिरह पर शेयर किया ये रोमांटिक वीडियो, देखें

बिपाशा बासु शेयर किया वीडियो (फोटो-इंस्टाग्राम)

Highlights बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के चार साल पूरे कर लिए हैं।बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक वीडियो शेयर किया है।

बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने शादी के चार साल पूरे कर लिए हैं। अपनी चौथी सालगिरह की खुशी में बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा और करण की शादी और रोमांटिक फोटोशूट की कुछ यादें हैं। लाल जोड़े में बंगाली रिवाज के साथ बिपाशा करण की दुल्हनिया बनी नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। फैन्स दोनों को शादी की शुभकामनाए दे रहे हैं। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस रह चुकी बिपाशा भले ही अब फिल्मों से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर आज भी एक्टिव रहती हैं। अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ये कपल अक्सर अपनी फोटो वीडियो शेयर कर फैन्स को इंटरटेन करते रहते हैं।

 वहीं बात करे बिपाशा बसु फिल्मी करियर के बारे में तो आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं। काफी दिनों से वह फिल्मों से दूर हैं,इस फिल्म में वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में नजर आईं थी।  साल 2016 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी हुई थी। करण सिंह ग्रोवर कई  टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

Web Title: Bipasha Basu and Karan Singh Grover shared romantic video on the fourth wedding anniversary

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे