क्या जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर? जल्द कर सकते हैं घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Published: July 29, 2022 03:18 PM2022-07-29T15:18:07+5:302022-07-29T15:21:13+5:30

एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर जल्द ही पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कपल इस सिलसिले में जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकता है।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover expecting their first child | क्या जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर? जल्द कर सकते हैं घोषणा

क्या जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर? जल्द कर सकते हैं घोषणा

Highlightsबिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर मिले थे।दोनों ने अप्रैल 2016 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली।बिपाशा और करण जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

मुंबई:बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों भूषण पटेल की 2015 की हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर मिले और अप्रैल 2016 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। वहीं, एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा और करण जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत खुश हैं और जल्द ही माता-पिता बनने के लिए उत्साहित हैं। इस साल की शुरुआत में अपनी सालगिरह पर बिपाशा ने करण के लिए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, "मेरे चेहरे पर और मेरी आंखों में मुस्कान के लिए करण को धन्यवाद। जिस दिन से मैं आपसे मिली हूं, वह एक गजियन बार उज्जवल हो गया है। मैं तुम्हें अभी और हमेशा के लिए प्यार करती हूं।"

फिलहाल, करण सिंह ग्रोवर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सुरभि ज्योति के साथ वेब सीरीज 'कुबूल है 2।0' में देखा गया था। वहीं, बिपाशा बासु की बात करें तो उन्होंने क्राइम-थ्रिलर मिनिसरीज डेंजरस में अभिनय किया था। बताते चलें कि बिपाशा और करण की शादी को 6 साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक पेरेंट्स बनने को लेकर बॉलीवुड के इस स्टार कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

Web Title: Bipasha Basu and Karan Singh Grover expecting their first child

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे