शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रहीं बिपाशा बसु, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी; शेयर कीं तस्वीरें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 16, 2022 02:07 PM2022-08-16T14:07:51+5:302022-08-16T14:38:16+5:30
तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा- "एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक यूनिक शेड जोड़ दिया है..
मुंबईः ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहली बार गर्भवती होने की घोषणा की है। अभिनेत्री ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीर साझा करते हुए बिपाशा ने लिखा- "एक नया टाइम, नया फेज...एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक यूनिक शेड जोड़ दिया है...हमारा बच्चा जल्द ही हमसे जुड़कर हमारे उल्लास को बढ़ाने वाला है।"
बिपाशा ने आगे लिखा- ''हमनें इस लाइफ की शुरुआत अकेले की थी और फिर हम एक दूसरे से मिले, जिसके बाद से सिर्फ हम दो ही थे। दो लोगों के लिए इतना ज्यादा प्यार, हमें थोड़ा अनफेयर लग रहा था। इसलिए, जो दो हुआ करते थे, जल्द ही तीन हो जाएंगे।"
बिपाशा शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं। तस्वीर में करण सिंह ग्रोवर बिपाशा के बेबी बंप को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा- हमारे प्यार की निशानी, "हमारा बच्चा जल्द ही हमारी लाइफ और खुशी में शामिल होने वाला है। आप सभी के प्यार और प्राथर्नाओं के लिए धन्यवाद। आपकी गुड विशेज हमेशा हमारी लाइफ का हिस्सा थीं और रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और खूबसूरत लाइफ( हमारा बच्चा) बनाने के लिए धन्यवाद। दुर्गा दुर्गा।"
गौरतलब है कि बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 में हुई थी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ की झलक शेयर करते रहते हैं। मालूम हो कि करण और बिपाशा की मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी।