लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस की टीम ने की सुशांत के बैंक अकाउंट्स की छानबीन, घर पर नहीं मिलीं रिया चक्रवर्ती

By भाषा | Updated: July 30, 2020 20:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि वे राजपूत की पूर्व महिला मित्र अंकिता लोखंडे समेत उनसे जुड़े रहे अन्य कुछ लोगों से सवाल-जवाब कर सकते हैंरिया के खिलाफ पटना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है जिसमें उन पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में जांच के लिए मुंबई पहुंचे बिहार पुलिस के दल ने बृहस्पतिवार को राजपूत के वित्तीय लेनदेन और बैंक खातों के ब्योरे के छानबीन की प्रक्रिया शुरू कर दी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह बात कही। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को यहां पहुंचा बिहार पुलिस का दल राजपूत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के घर समेत अनेक जगहों पर गया, लेकिन रिया अपने घर पर नहीं मिलीं। 

रिया के खिलाफ पटना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है जिसमें उन पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। अधिकारी के अनुसार बिहार पुलिस ने राजपूत के वित्तीय लेनदेन की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत चार सदस्यीय दल बांद्रा स्थित एक बैंक भी पहुंचा जहां सुशांत का खाता था। उन्होंने कहा कि बिहार के पुलिस अधिकारी अभी तक मुंबई पुलिस द्वारा इकट्ठे किये गये सबूतों और दर्ज किये गये बयानों को भी देख रहे हैं। 

अधिकारी ने कहा कि वे राजपूत की पूर्व महिला मित्र अंकिता लोखंडे समेत उनसे जुड़े रहे अन्य कुछ लोगों से सवाल-जवाब कर सकते हैं। सुशांत के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने मंगलवार को रिया चक्रवर्ती और छह अन्य के खिलाफ पटना में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बिहार पुलिस का चार सदस्यीय दल बुधवार को मुंबई अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (अन्वेषण-1) के कार्यालय पहुंचा था। इस बीच महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित खुदकुशी मामले में जांच के लिए मुंबई में मौजूद बिहार पुलिस के दल ने तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। 

देसाई ने यहां एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘जब किसी राज्य से एक पुलिस दल जांच के लिए दूसरे राज्य में आता है तो कुछ प्रोटोकॉल का पालन करना होता है। इनका पालन नहीं किया गया।’’ महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने राजपूत (34) की मौत के मामले में सीबीआई जांच की संभावना बुधवार को खारिज कर दी थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को यहां अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में छत से मृत लटके मिले थे। देखमुश ने कहा था, ‘‘मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामला सीबीआई को सौंपने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’’ 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस