लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले पर बोले बिहार पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष- मुंबई पुलिस को करना चाहिए CBI का सहयोग

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2020 20:12 IST

बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह का कहना है कि सीबीआई से पहले मुंबई पुलिस द्वारा सुशांत के घर में जाना एक बड़ा प्रश्न है। मुंबई पुलिस और कुछ राजनेताओं की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि मुंबई पुलिस और कुछ राजनेताओं की भूमिका सुशांत सिंह को न्याय दिलाने की नहीं थी।सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को हाल ही में सही ठहराया था।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने से ज्यादा हो गया है। वहीं, अब ये मामला सीबीआई को सौंपा गया है। इसी क्रम में सीबीआई की एक टीम मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंच गई है। मालूम हो, सीबीआई मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है। यही नहीं, सीबीआई नए सिरे से फॉरेंसिक जांच कराने वाली है। 

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

इस बीच बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह का कहना है कि सीबीआई से पहले मुंबई पुलिस द्वारा सुशांत के घर में जाना एक बड़ा प्रश्न है। मुंबई पुलिस और कुछ राजनेताओं की भूमिका सुशांत सिंह को न्याय दिलाने की नहीं थी। मुंबई पुलिस को सीबीआई का सहयोग करना चाहिए। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। तब से मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी, लेकिन अब ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है।

मालूम हो, सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को हाल ही में सही ठहराया था। बता दें, सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के सदस्यों सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ अपने बेटे को आत्महत्या के लिये बाध्य करने सहित कई गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस