लाइव न्यूज़ :

बिहार डीजीपी का दावा, पिछले चार साल में सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से निकाले गए 50 करोड़ रुपये

By अमित कुमार | Updated: August 4, 2020 16:41 IST

बिहार पुलिस सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हर चीज को बेहद करीब से देख रही है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भी इस केस को लेकर रोज नए खुलासे कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे गुप्तेश्वर पांडे के मुताबिक सुशांत के बैंक अकाउंट से पिछले चार साल में करीब 50 करोड़ रुपये निकाले गए। बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की ओर से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है।गुप्तेश्वर आगे कहते हैं कि हम लोगों के साथ सबूत शेयर करने और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट देने के बजाए मुंबई पुलिस ने हमारे एसपी को हाउस अरेस्ट कर दिया है।

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर चीजें अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुशांत के पिता के के सिंह के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद से इस मामले ने तेजी पकड़ ली है। बिहार पुलिस के पास केस जाने के बाद से ही केस को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी खूब आ रही है कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की ओर से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब एक बड़ा खुलासा किया है। गुप्तेश्वर पांडे के मुताबिक सुशांत के बैंक अकाउंट से पिछले चार साल में करीब 50 करोड़ रुपये निकाले गए। इसके साथ ही उन्होंने इसकी जांच नहीं करने के लिए मुंबई पुलिस पर केस दबाने का आरोप लगाया। गुप्तेश्वर पांडे कहते हैं कि पिछले चार साल में सुशांत सिंह राजपूत के खाते में 50 करोड़ रुपये डाले गए और सारे पैसे निकाले भी गए।

मुंबई पुलिस पर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने लगाया बड़ा आरोप

इसके साथ ही बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने केस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि यह घटनाक्रम बहुत बड़ी मिस्ट्री हो गई है हम लोगों का यह संकल्प है कि इस पूरी मिस्ट्री पर से पर्दा उठना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक साल में सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये आए। इसमें से 15 करोड़ निकाल लिए गए। क्या इसपर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? हम यह सब जानने के बाद शांत नहीं बैठेंगे। हम मुंबई पुलिस से इसपर जवाब मांगेंगे। 

एसपी को हाउस अरेस्ट करने से मुंबई पुलिस पर शक गहराया

गुप्तेश्वर आगे कहते हैं कि हम लोगों के साथ सबूत शेयर करने और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट देने के बजाए मुंबई पुलिस ने हमारे एसपी को हाउस अरेस्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन पर आरोप लगाया गया है, वह तब से इधर-उधर भाग रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि दाल में जरूर कुछ काला है। सुशांत को लेकर बात करते हुए गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि एक्टर को जानना इतना आसान नहीं है। हम सभी पक्षों की सही तरीके से जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच