लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बिहार के DGP बोले- यह इंसाफ की तरफ पहला कदम, ड्रग्स माफिया के साथ था एक्ट्रेस का कनेक्शन

By अमित कुमार | Updated: September 8, 2020 17:36 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 87 दिन बाद आखिरकार रिया चक्रवर्ती को आज गिरफ्तार कर लिया गया। रिया को ड्रग्स संबंधित मामलों के कारण अरेस्ट किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार उनसे सवाल-जवाब कर रही थी।रिया की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि यह सुशांत को न्याय दिलाने की तरफ पहला कदम है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंगलवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स एंगल से जांच करते हुए एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की है। रिया के ड्रग्स लेने के बात कबूल करने के बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कागजी कार्रवाई अभी भी चल रही है। रिया को गिरफ्तार करने के बाद अब उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार उनसे सवाल-जवाब कर रही थी। वहीं रिया की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि यह सुशांत को न्याय दिलाने की तरफ पहला कदम है। उन्होंने कहा कि सबूत मिलने के बाद ही रिया की गिरफ्तारी हुई है। रिया अब पूरी तरह एक्सपोज हो गईं हैं कि उनका ड्रग्स माफिया के साथ संपर्क था। 

औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाना बाकी

सुशांत के मौत के 87वें दिन रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। अब उन्हें यहां से कोर्ट में ले जाया जाएगा। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के उपनिदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती को अभी औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जाना बाकी है। कागजी कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। तीन दिन की पूछताछ के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। 

रिया ने कहा था- रोज ड्रग्स लेते थे सुशांत

वहीं रिया के मुताबिक सुशांत रोज ड्रग्स लेते थे। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिया का कहना है कि शायद उन्होंने (जॉइंट) कभी गांजा लिया हो। उनका ये भी कहना है कि ड्रग्स लेने के लिए सुशांत ने मजबूर किया था। इससे पहले रिया ने कहा था कि वह रिया के लिए ड्रग्स मंगवाती थीं लेकिन उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली। इतना हीनहीं रिया ने इंटरव्यू में भी कहा कि वह ड्रग्स नहीं लेती हैं और ब्लड का सैंपल देने को तैयार हैं। लेकिन अब रिया अपने बयान से पलट गई हैं।

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच