लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामला: बिहार के डीजीपी ने कहा- पकड़े जाने के डर से ईडी के सामने नहीं आएंगी रिया चक्रवर्ती

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 11:21 IST

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू एक वेब पोर्टल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रिया चक्रवर्ती से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती को लेकर रोजाना कई तरह के नए खुलासे हो रहे हैं। बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती से अभी तक कोई पूछताछ नहीं कर पाई है। प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा था, जिसके अनुसार रिया को शुक्रवार यानी कि आज ईडी के सामने पेश होना था।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने पेश होने से मना कर दिया है। रिया चक्रवर्ती ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी से अनुरोध किया है कि उनके बयान को रिकॉर्डिंग करने की डेट आगे बढ़ा दी जाए। प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा था, जिसके अनुसार रिया को शुक्रवार यानी कि आज ईडी के सामने पेश होना था। 

रिया चक्रवर्ती को लेकर रोजाना कई तरह के नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि, रिया चक्रवर्ती को पकड़े जाने और गिरफ्तार होने का डर है, इसीलिए वो ईडी के सामने नहीं आएगीं। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का मानना है कि रिया ने बिहार पुलिस की अब तक कोई मदद नहीं की। वह शुरुआत से ही पुलिस से भाग रही हैं, ये दर्शाता है कि वह कितनी डरी हुई हैं। 

रिया चक्रवर्ती से अब तक पूछताछ नहीं कर पाई है बिहार पुलिस 

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि बिहार पुलिस उनसे अभी तक कोई पूछताछ नहीं कर पाई है। रिया और उनका परिवार 10 दिनों से अपने मुंबई स्थित घर से गायब थे। पुलिस जब भी उनके घर उनका बयान लेने गई वह खाली हाथ ही लौटी है। इसके साथ ही  डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि बिहार के पदाधिकारी सड़कों पर पैदल और ऑटो में घूम रहे हैं। उन्हें मुंबई पुलिस की ओर से सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा। 

ED के सामने आज पेश नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती!

रिया चक्रवर्ती को आज ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन रिया ने अनुरोध किया है कि उनके बयान की रिकॉर्डिंग को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक के लिए टाल दिया जाए। रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर अपील की है कि तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए। रिया को ईडी का समन व्हाट्सएप पर मिला था, एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया है। हालांकि, रिया के इस रिक्वेस्ट पर अभी तक ईडी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच