लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत को अपने घर ले जाकर दवाइयों का ओवरडोज देती थीं रिया चक्रवर्ती, बिहार पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 10:44 IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई ने गुरुवार को मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत को अपने घर ले जाकर उन्हें मानसिक रूप से बीमार करने की कोशिश किया करती थी। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की थी।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोजाना कई नए खुलासे हो रहे हैं। बिहार पुलिस और सीबीआई के पास केस आने के बाद कई नई चीजें निकल सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत को अपने घर ले जाकर उन्हें मानसिक रूप से बीमार करने की कोशिश किया करती थी। वह पिछले कई दिनों से लगातार सुशांत को दवाईयों का ओवरडोज दे रही थीं। 

बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बिहार पुलिस का कहना है कि रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार सुशांत के जीवन में पैसों के लालच से आए थे। बिहार पुलिस ने इन सबका सुशांत के पैसे को "हड़पने" का एकमात्र मकसद बताया। रिया और उनके परिवार सुशांक के मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीरें भी शेयर करते थे। 

ED के सामने आज पेश नहीं होंगी रिया चक्रवर्ती!

रिया चक्रवर्ती को आज ईडी के सामने पेश होना था। लेकिन रिया ने अनुरोध किया है कि उनके बयान की रिकॉर्डिंग को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक के लिए टाल दिया जाए। रिया ने सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का हवाला देकर अपील की है कि तब तक के लिए उनके बयान को दर्ज ना किया जाए। रिया को ईडी का समन व्हाट्सएप पर मिला था, एक्ट्रेस ने इसका जवाब ईडी को मेल कर दिया है। हालांकि, रिया के इस रिक्वेस्ट पर अभी तक ईडी की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। 

रिया चक्रवर्ती सहित पांच और लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की थी। रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच