Bigg Boss 14: अगले हफ्ते होगा बिग बॉस 14 का फिनाले!, सलमान खान ने किया ऐलान-केवल चार सदस्य जाएंगे आगे!

By स्वाति सिंह | Published: November 28, 2020 12:57 PM2020-11-28T12:57:37+5:302020-11-28T13:06:02+5:30

मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीकेंड का वार में सलमान खान बड़ा ऐलान करने वाले हैं।

Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo: Salman Khan says Bigg Boss 14 finale in a week, only four contestants to go forward | Bigg Boss 14: अगले हफ्ते होगा बिग बॉस 14 का फिनाले!, सलमान खान ने किया ऐलान-केवल चार सदस्य जाएंगे आगे!

वीकेंड का वार में सलमान खान बड़ा ऐलान करने वाले हैं।

Highlightsबिग बॉस सीजन 14 धीरे-धीरे गेम ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। इस बीच शो के होस्ट सलमान खान ने नया ट्व‍िस्ट दिया है।

Bigg Boss 14: बिग बॉस सीजन 14 धीरे-धीरे गेम ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। इस बीच शो के होस्ट सलमान खान ने नया ट्व‍िस्ट दिया है। दरअसल, इस हफ्ते वीकेंड का वार में घरवालों को बताते हैं क‍ि बिग बॉस का फिनाले वीक अगले हफ्ते होने वाला है। 

 मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वीकेंड का वार में सलमान खान बड़ा ऐलान करने वाले हैं। शो के प्रोमो में सलमान घरवालों से पूछते है- क्या आपको पता है बिग बॉस का फाइनल कब होने वाला है। इस पर निक्की तंबोली ने जनवरी 2021 जवाब दिया। इसके बाद सलमान सभी को चौंकाते हुए कहते हैं कि बिग बॉस 14 का फाइनल अगले साल नहीं बल्क‍ि अगले हफ्ते होने वाला है। फाइनल में सिर्फ 4 कंटेस्टेंट्स ही रहेंगे। प्रोमो में दिखाई गई यह घोषणा अब या तो सच है या तो प्रैंक यह शो ऑन-एयर होने पर पता चलेगा। 

बता दें कि फिलहाल घर में रुबीना दिलैक, कव‍िता कौश‍िक, एजाज खान, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, अभ‍िनव शुक्ला और पव‍ित्रा पुनिया हैं। इनमें निक्की तंबोली और एजाज खान को छोड़कर बाकी सभी लोग एव‍िक्शन के लिए नॉमिनेटेड हैं। 

Web Title: Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar promo: Salman Khan says Bigg Boss 14 finale in a week, only four contestants to go forward

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे