Bigg Boss 13: कश्मीरा शाह की बिग बॉस के घर में हुई धमाकेदार एंट्री, घुसते ही विशाल पर बरसी, जानें क्या कहा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 29, 2020 11:27 AM2020-01-29T11:27:24+5:302020-01-29T11:27:24+5:30
Bigg Boss 13: कश्मीरा शाह ने घर सदस्यों की बातों-बातों में क्लास लगा दी।
टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा चर्चित रिलयटी शो बिग बॉस में हंगामे मचाने कश्मीरा शाह पहुंची हैं। बिग बॉस 13 के मंगवार (29जनवरी) के एपिसोड में आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह की दमदार एंट्री देखने को मिली। अब बिग बॉस के घर में कंस्टेंट ही नहीं, बल्कि उनके फैमिली के लोग और दोस्त भी आ रहे हैं। मंगलवार को प्रसारित एपिसोड में कश्मीरा शाह अपनी ननद आरती सिंह को सपोर्ट करने और उनसे मिलने पहुंची थी। कश्मीरा ने घर सदस्यों की बातों-बातों में क्लास लगा दी। हालांकि सबसे कश्मीरा शाह ने विशाल सिंह की खिंचाई की। आरती सिंह अपनी भाभी को देखकर इमोशनल लग रही थीं।
कश्मीरा शाह ने घर के सभी कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा विशाल आदित्य सिंह की खिंचाई की। घर में आने के बाद कश्मीरा ने विशाल का मजाक बनाते हुए कहा कि वह घर में बिल्कुल नहीं दिख रहे हैं और उनसे ज्यादा शो में घर का फ्रिज दिख रहा है।
.@ArtiSingh005 ki connection banke aayi season 1 ki contestant aur unki bhabhi @kashmerashah!
— Bigg Boss (@BiggBoss) January 28, 2020
Dekhiye kaise Arti ki taraf se Kashmera dengi gharwalon ko muh tod jawaab aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot@Vivo_India@BeingSalmanKhan#BiggBoss13#BiggBoss#BB13#SalmanKhanpic.twitter.com/6aURnYDHGD
कश्मीरा शाह ने 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में आने के बाद घरवालों से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सिडनाज (सिद्धार्थ और शहनाज) खत्म, अब सिर्फ फेकनाज है। इसके अलावा उन्होंने विशाल सिंह से आरती के बारे में बात करते हुए कहा, "गेम के नाम पर आप कुछ भी नहीं कर सकते। ऐसे में आप दूसरों से दोस्ती की उम्मीद कैसे रख सकते हैं। आरती के लिए कोई खड़ा नहीं होता है।