लाइव न्यूज़ :

दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की याद में 550 गरीब लोगों को खाना खिलाएंगी भूमि पेडनेकर, फैंस कर रहे तारीफ

By अमित कुमार | Updated: June 29, 2020 15:02 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और उनकी फिल्म 'सोनचिरैया' की को-एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सुशांत की याद में एक नेक काम करने का फैसला किया है। भूमि एक फाउंडेशन के जरिए 550 गरीब लोगों को खाना खिलाएंगी।ट्विटर पर कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिनके तहत पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'बेफिक्रे' और 'फितूर' जैसी फिल्में सुशांत को मिली थीं।

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली। इसके पीछे वजह उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। सुशांत सिंह राजपूत के दोस्तों से लेकर परिवार के सदस्यों तक इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं कि सुशांत ने डिप्रेशन की वजह से आत्महत्या कर ली। 

सुशांत की मौत से हर कोई दुखी है। सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त और उनकी फिल्म 'सोनचिरैया' की को-एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सुशांत की याद में एक नेक काम करने का फैसला किया है। भूमि एक फाउंडेशन के जरिए 550 गरीब लोगों को खाना खिलाएंगी। भूमि ने इस बारे में सोशल मीडिया पर लिखा, अपने दोस्त सुशांत की याद में मैं 550 गरीब लोगों को खाना खिलाऊंगी। चलिए कुछ दया और प्यार देते हैं उन्हें जिन्हें इस वक्त बहुत जरूरत है।

अभिषेक कपूर की वाइफ प्रज्ञा कपूर ने भी किया ये नेक काम

इससे पहले डायरेक्टर अभिषेक कपूर की वाइफ प्रज्ञा कपूर ने अपने पोस्ट मे लिखा था, 'सुशांत की याद में एक साथ फाउंडेशन 3400 गरीब परिवारों को खाना खिलाने का प्रण लेता है। लॉकडाउन भले ही खत्म हो गया है लेकिन नौकरियां जा रही हैं और इनकम भी खत्म हो रही है इसलिए हमारा प्रयास आगे भी जारी रहेगा।' इस पोस्ट के कैप्शन में प्रज्ञा ने लिखा, हम तुम्हें मिस करेंगे सुशांत। सुशांत और अभिषेक काफी क्लोज माने जाते थे।

इन फिल्मों से सुशांत को दिखाया गया था बाहर का रास्ता 

ट्विटर पर कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिनके तहत पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'बेफिक्रे' और 'फितूर' जैसी फिल्में सुशांत को मिली थीं। मगर बाद में 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर, 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह और 'फितूर' में आदित्य कपूर ने उनकी जगह ले ली। इस ट्वीट के सामने आने से एक बार फिर सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतभूमि पेडनेकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच