Video: सावन के महीने में अंजना सिंह को हुआ नागराज से प्यार, बोलीं- बलम मोरे इलायची के दाना
By विवेक कुमार | Published: July 31, 2018 01:18 PM2018-07-31T13:18:10+5:302018-07-31T13:18:10+5:30
फिल्म की शूटिंग अफ्रीका के जंगलों में जाकर की गई है ताकि फिल्म के सीन रियल लगे। वहीं फिल्म के लिए हॉलीवुड के टेक्निक अपनाई गई है।
मुंबई, 31 जुलाई: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस अंजना सिंह की फिल्म 'नागराज' 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता यश भी नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में पायस पंडित भी हैं जो अपने ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। 'नागराज' सावन के महीने में 3 अगस्त को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नागराज को भोजपुरी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ग्राफिकल फिल्म बताया जा रहा है।
'नागराज' के निर्माता दीपक शाह, निर्देशक दिनेश यादव और पीआरओ सर्वेश कश्यप हैं। फिल्म की शूटिंग अफ्रीका के जंगलों में जाकर की गई है ताकि फिल्म के सीन रियल लगे। वहीं फिल्म के लिए हॉलीवुड के टैक्निक अपनाई गई है। जो कि इसे अन्य फिल्मों से अलग बनाती है।
बता दें कि 'नागराज' सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'इच्छाधारी' का सीक्वल है। 'इच्छाधारी' में यश के साथ रानी चटर्जी की जोड़ी काफी सफल साबित हुई थी। जिसे लोगों ने काफी पसंद कियां था। फिल्म 'नागराज' के निर्माता दीपक शाह हैं और निर्देशक दिनेश यादव हैं। फिल्म में यश और अंजना सिंह के अलावा पायस पंडित ,सुशील सिंह,आनंद मोहन महत्वपूर्ण भूमिका मे नज़र आएंगे।
फिल्म को लेकर एक्ट्रेस अंजना सिंह ने बताया कि इस फिल्म में काम करना मेरे लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं है। इक्कीसवी सदी में रहकर आपको नाग और सांपों वाली दुनिया में जा कर उस किरदार को निभाना किसी चैलेंज से कम नहीं है।