Video: खेसारी ने अक्षरा सिंह से कहा- लड़की भी न प्यार को सीरियस लेती है..

By विवेक कुमार | Published: October 15, 2018 02:01 PM2018-10-15T14:01:39+5:302018-10-15T14:01:39+5:30

अब तक इस गाने को 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी और खुशबू जैन ने मिल कर गाया है। इसे लिरिक्स श्याम देहाती ने दिया है।  

Bhojpuri Film Balam Ji I Love You song Dhoka deti hai goes viral starring Khesari Lal Yadav and Akshara singh | Video: खेसारी ने अक्षरा सिंह से कहा- लड़की भी न प्यार को सीरियस लेती है..

Video: खेसारी ने अक्षरा सिंह से कहा- लड़की भी न प्यार को सीरियस लेती है..

मुंबई, 15 अक्टूबरः भोजपुरी सिनेमा की फेमस जोड़ी खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह जब भी साथ होते हैं तो कोई न कोई धमाल मचाते ही हैं। सोशल मीडिया के जरिए  दोनों ही स्टार्स अपने फैंस के साथ तस्वीरें और मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में खेसारी की फिल्म "बलम जी लव यू " का एक सॉन्ग "धोखा देती है" रिलीज हुआ है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस गाने को 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को खेसारी और खुशबू जैन ने मिल कर गाया है। इसे लिरिक्स श्याम देहाती ने दिया है।  

फिल्म के इस गाने को खेसारी और अक्षरा पर फिल्माया गया है। जिसमें दोनों की केमेस्ट्री बेहतरीन नजर आ रही है।  वहीं इस गाने में दोनों के बीच नोकझोक भी देखने को मिल रहा है।

बता दें कि "बलम जी लव यू " में खेसारी एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में  काजल राघवानी, शुभी शर्मा, अशोक समर्थ, स्मृति सिन्हा और संजय महानंद लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर सीमा देवी रूंगटा और आनंद कुमार रूंगटा है जबकि फिल्म को प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है।   

Web Title: Bhojpuri Film Balam Ji I Love You song Dhoka deti hai goes viral starring Khesari Lal Yadav and Akshara singh

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे