Baiju Bawra Movie: संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘‘बैजू बावरा’’ 2021 में दीपावाली पर होगी रिलीज

By भाषा | Published: October 28, 2019 11:08 AM2019-10-28T11:08:23+5:302019-10-28T11:08:23+5:30

इस माह के शुरू में भंसाली प्रोडक्शन्स ने ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ के निर्माण का ऐलान किया। इसमें आलिया मुख्य भूमिका में होंगी।

Baiju Bawra Movie: Sanjay Leela Bhansali's film "Baiju Bawra" to be released on Deepawali in 2021 | Baiju Bawra Movie: संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘‘बैजू बावरा’’ 2021 में दीपावाली पर होगी रिलीज

Baiju Bawra Movie: संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘‘बैजू बावरा’’ 2021 में दीपावाली पर होगी रिलीज

Highlightsसलमान खान और आलिया भट्ट के साथ बनने जा रही ‘‘इंशा-अल्लाह’’ को फिलहाल टाल दिया। 11 सितंबर 2020 को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज होगी।

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म का नाम ‘‘बैजू बावरा’’ है और यह 2021 में दीपावली पर रिलीज होगी। भंसाली इसे अपनी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म करार देते हैं। इससे पहले उन्होंने सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ बनने जा रही ‘‘इंशा-अल्लाह’’ को फिलहाल टाल दिया।

इस माह के शुरू में भंसाली प्रोडक्शन्स ने ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’ के निर्माण का ऐलान किया। इसमें आलिया मुख्य भूमिका में होंगी। एसएलबी प्रोडक्शन्स ने एक ट्वीट में बताया ‘‘11 सितंबर 2020 को गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज के बाद संजय लीला भंसाली अपनी सर्वाधिक महत्वाकांक्षी फिल्म परियोजना ‘‘बैजू बावरा’’ शुरू करेंगे जो 2021 में दीपावली पर रिलीज होगी।’’

Web Title: Baiju Bawra Movie: Sanjay Leela Bhansali's film "Baiju Bawra" to be released on Deepawali in 2021

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे