अब नए वर्जन में आने वाला है 'बसपन का प्यार', बादशाह के साथ इस दिन रिलीज हो रहा सहदेव दिरदो का गाना

By अनिल शर्मा | Published: August 10, 2021 09:59 AM2021-08-10T09:59:16+5:302021-08-10T10:16:20+5:30

रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ कोलैबरेट किया है। और अब इसी कोलैबरेशन का न्यू सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होने वाला है। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सहदेव के साथ टीजर पोस्ट करके रिलीज़ डेट की घोषणा की है।

Badshah collaboration Sahdev Dirdo Bacpan Ka Pyaar new version releasing on 11th august | अब नए वर्जन में आने वाला है 'बसपन का प्यार', बादशाह के साथ इस दिन रिलीज हो रहा सहदेव दिरदो का गाना

अब नए वर्जन में आने वाला है 'बसपन का प्यार', बादशाह के साथ इस दिन रिलीज हो रहा सहदेव दिरदो का गाना

Highlights रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ कोलैबरेट किया है इसी कोलैबरेशन का न्यू सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होने वाला हैयह गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा

सोशल मीडिया का वायरल गाना ‘बसपन का प्यार’ वाले सहदेव दिरदो इस गाने के बाद रातों-रात सभी के चहेते बन गए। इंस्टाग्राम रील से लेकर फेसबुक स्टोरी तक हर जगह सहदेव के वर्जन में ‘बसपन का प्यार’ चल रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल भी सहदेव के मुरीद हो गए थे और उससे मिलने पहुंच गए थे। उस वक्त मशहूर रैपर बादशाह ने भी सहदेव को गाने का ऑफर दिया था। इस बीच बादशाह ने बताया है कि गाना बनकर तैयार हो गया है।

 रैपर बादशाह ने सहदेव के साथ कोलैबरेट किया है। और अब इसी कोलैबरेशन का न्यू सॉन्ग बचपन का प्यार रिलीज होने वाला है। बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर सहदेव के साथ टीजर पोस्ट करके रिलीज़ डेट की घोषणा की है। बादशाह ने लिखा, अब पूरा सुनो। इससे पहल बादशाह ने गाने का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था- भूल नहीं जाना रे…”

बता दें, इस गाने में सहदेव और बादशाह के साथ सिंगर आस्था गिल ने भी अपनी आवाज़ दी है। सहदेव कुछ दिनों पहले ‘इंडियन आइडल’ में भी पहुंचे थे। यहां भी पब्लिक डिमांड पर उन्होंने ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया था, जिसपर कंटेस्टेंट सहित होस्ट और जजेज भी झूमे थे। अब यह गाना रैपर के साथ लॉन्च हो रहा है तो सोशल मीडिया पर इसकी एक बार फिर धूम होने वाली है। यह गाना 11 अगस्त को रिलीज होगा।

बता दें कि हाल ही में स्कूल की ड्रेस में सहदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाना गा रहे थे। गाने के बोल और सहदेव की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया था। देखते ही देखते सहदेव सोशल मीडिया पर छा गए थे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहले मशहूर सिंगर बादशाह (Badashah) ने खुद सहदेव से फोन पर बात की थी। 

Web Title: Badshah collaboration Sahdev Dirdo Bacpan Ka Pyaar new version releasing on 11th august

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे