सड़क हादसे के बाद ‘बचपन का प्यार’ सोशल मीडिया स्टार सहदेव दिर्दो की हालत गंभीर, डाक्टरों ने कही यह बात

By आजाद खान | Published: December 29, 2021 10:00 AM2021-12-29T10:00:23+5:302021-12-29T10:02:29+5:30

सहदेव दिर्दो के हादसे की खबर सुनकर सिंगर बादशाह ने उसके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी मदद करने की बात कही है।

bachpan ka pyar singer sahdev dardo badly injured in an accident singer badshah pray chhattisgarh cm bhupesh baghel helped social media star | सड़क हादसे के बाद ‘बचपन का प्यार’ सोशल मीडिया स्टार सहदेव दिर्दो की हालत गंभीर, डाक्टरों ने कही यह बात

सड़क हादसे के बाद ‘बचपन का प्यार’ सोशल मीडिया स्टार सहदेव दिर्दो की हालत गंभीर, डाक्टरों ने कही यह बात

Highlights'बसपन (बचपन) का प्यार' गाने वाले सोशल मीडिया स्टार के साथ सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में उसे गंभीर चोंटें भी आई है। डाक्टरों का कहना है कि वह जल्दी रिकवरी कर रहा है।

मनोरंजन: 'बसपन (बचपन) का प्यार' गाने से धूम मचाने वाले सहदेव दिर्दो के साथ एक एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में सहदेव को गंभीर चोंटे भी आई है। घटना के उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि उसकी हालात अब ठीक है और वह जल्दी रिकवरी कर रहा है। सहदेव के एक्सीडेंट बाद इसकी यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो लोगों ने उसके जल्दी ठीक होने की दुआ भी करने लगे। इस बीच बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी सहदेव के परिवार वालों से संपर्क किया और उसका हाल भी पूछा है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी उसकी हर मदद करने की बात कही है।

कैसे हुआ सहदेव का यह एक्सीडेंट

बताया जा रहा है कि सहदेव अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर शबरी नगर जा रहा था। इस बीच रास्ते में ही उसके बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गया था। इस घटना में सहदेव के सर पर गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि उसको टाकें भी लगे हैं। हालांकि उसका इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है। खबरों के मुताबिक, इस हादसे के कई घंटों के बाद सहदेव को होश आया था। डाक्टरों कहा कहना है कि गंभीर चोट के कारण उसे होश बहुत देर में आया था। इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि सहदेव तेजी से रिकवरि कर रहा है और वह जल्दी ठीक भी हो जाएगा। 

सिंगर बादशाह ने मांगी दुआ तो छत्तीसगढ़ के सीएम ने दी मदद

छत्तीसगढ़ इस प्यारे बच्चे के जल्दी ठीक होने की दुआ सभी कर रहे हैं। सिंगर बादशाह ने इसके परिवार वालों से बात किया और इसका हेल्थ अपडेट लिया। बता दें कि सहदेव का 'जाने मेरी जानेमन' गाना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर बादशाह ने इसके साथ एक गाना भी शूट किया था। यही नहीं सहदेव को उसके बसपन (बचपन) का प्यार' गाने ने इतना फेमस कर दिया था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उसे माला पहनाकर सम्मानित भी किया था।

Web Title: bachpan ka pyar singer sahdev dardo badly injured in an accident singer badshah pray chhattisgarh cm bhupesh baghel helped social media star

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे